घरों में घुसा पानी (pic credit; social media) 
मुंबई

सुध लेने वाला कोई नहीं, जनता जाए तो जाए कहां? भारी बारिश से डूबी गोरेगांव की फ्लाईओवर सोसायटी

Goregaon Flyover Society: मुंबई के गोरेगांव पूर्व में नाले से सटे फ्लाईओवर सोसायटी में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है। स्थानिय लोगों ने मनपा पर गंभीर आरोप लगाये है।

सोनाली चावरे

Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) में बारिश के चलते झोपड़पट्टियों में जलभराव की समस्या उत्पन हो रही है। गोरेगांव पूर्व में नाले से सटे फ्लाईओवर सोसायटी स्लम बहुल इलाकों में जल भराव की समस्या बड़े पैमाने पर है, जो एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते दिन हुए बारिश में नाला भर जाने के कारण स्थानीय रहिवासियों के घरों में पानी भर गया, जिसका गंदा पानी बारिश कम होने के बाद भी घरों से निकाल नहीं पाया है।

इस सोसायटी में लगभग 90 से ज्यादा झोपड़े है। और आकलन करे रहवासियों की तकरीब 450 से अधिक की आबादी है। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार वह हर साल जल भराव का समाना करते है। हर साल लोगों की गृहस्थी बिखरती है और साल भर मेहनत कर दोबारा अपनी गृहस्थी को बसाते हैं।

मेरे घर में पानी में भी भरा था...

स्थानीय निवासी अमीना शेख का कहना है कि मेरे घर में पानी में भी भरा था, इस बरसात में भी घर में घुटने भर पानी हो गया था। हम कैसे-कैसे कर गृहस्थी बसाते हैं और मानसून में हमारी गृहस्थी बिखर जाती है। मनपा प्रशासन दिखावे के लिए नालों की सफाई करते हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं।

मनपा नहीं ले रहा सुध

स्थानीय रहिवासी नाज सैय्यद का कहना है कि 66 हमने कई बार स्थानीय प्रतिनिधियों और मनपा प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया था। परंतु हमारी समस्या को अनदेखा कर दिया जाता है। हमें जल भराव की समस्या से निजात चाहिए। प्रशासन इस पर गंभीरता से ध्यान दे।

मानसून में नदारद ही रहते हैं नेता

  • जनता का मानना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं. सिर्फ नेता चुनाव में नजर आते हैं और मानसून में नदारद ही रहते हैं।
  • जनता का मानना है कि नालों की सफाई को मनपा दिखावे के रूप में कर रही है।
  • यदि नाले की डिप तक सफाई हो तो जल भराव से स्थानीय जनता बच सकती है. परंतु कोई भी नाले की सफाई पर ध्यान नहीं देता।
  • इस विषय पर मनपा अधिकारियों ने यह कहकर पलड़ा झाड़ लिया की वह मीडिया को जवाबदेही के लिए अधिकृत नहीं है. जनता जाए तो जाए कहां ?

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी