मुंबई

मुंबई में पानी का टेंशन फिलहाल खत्म, मध्य वैतरणा जलाशय भी ओवर फ्लो

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में पानी कटौती (Water Cut) खत्म होने के बाद फिलहाल पानी की टेंशन खत्म हो गई है। जुलाई महीने में ही बीएमसी (BMC) को पानी आपूर्ति (Water Supply) होने वाले सात जलाशयों में से चार जलाशय ओवर फ्लो (Over Flow) हो चुके हैं। मंगलवार दोपहर को मध्य वैतरणा जलाशय भी ओवर फ्लो हो गया। जलाशय अधिकतम वाटर स्तर 263.50 मीटर तक पानी भरने के बाद जलाशय का गेट क्रमांक 5 खोल दिया गया।

इससे पहले 13 जुलाई को मोडक सागर, 14 जुलाई को तानसा और 16 जुलाई को तुलसी जलाशय ओवर फ्लो हुए थे। 19 जुलाई के मध्य वैतरणा जलाशय भी लबालब होकर बहने लगा। मुंबई में फिलहाल बरसात थम गई है, लेकिन 10 दिन में हुई भारी बरसात के कारण चार जलाशय पूरी तरह भर गए हैं।

मुंबई को रोजाना 3850 मिलियन लीटर पानी की जरुरत

मुंबई को रोजाना 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की आवश्यकता होती है। जलाशयों में जमा पानी पर ही मुंबई का जीवन निर्भर रहता है। जिस साल वर्षा कम होती है मुंबई को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। मुंबई को वर्ष भर पर्याप्त पीने के लिए 14,47,36.3 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में तालाबों में 12,54,377 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है। अभी सितंबर तक बरसात होने की अपेक्षा की गई है। अपर वैतरणा और भातसा जलाशय भी भरने के बाद पीने के पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

जलाशय क्षेत्रों में अच्छी बारिश

मुंबई के जलाशयों में अब भी अच्छी बरसात हो रही है। मंगलवार सुबह तक अपर वैतरणा में 29 मिमी, मोडक सागर में 71 मिमी, तानसा में 52 मिमी,मध्य वैतरणा में 58 मिमी, भातसा में 64 मिमी, विहार में 18 मिमी और तुलशी जलाशय में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट