Representative Photo 
मुंबई

कल से शुरू हो रही है वाटर टैक्सी, महज 30 मिनट में मुंबई से बेलापुर

दिपक.पांडे

मुंबई : बहुप्रतीक्षित मुंबई (Mumbai) से बेलापुर (Belapur) वाटर टैक्सी (Water Taxi) का मुहूर्त आखिरकार निकल ही गया। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (Maharashtra Maritime Board) और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (Mumbai Port Trust) की महत्वाकांक्षी वाटर टैक्सी सेवा गुरुवार 17 फरवरी से शुरु की जा रही है। यह जानकारी राज्य के बंदरगाह और मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख (Aslam Shaikh) ने दी है।

बंदरगाह मंत्री शेख के मुताबिक मुंबई से बेलापुर के बीच 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली 7 स्पीडबोट और 56 यात्रियों की क्षमता वाली एक कटमरैन बोट के साथ वाटर टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। स्पीड बोट के जरिये  दक्षिण मुंबई के भाऊ का धक्का से बेलापुर तक केवल 30 मिनट और कटमरैन बोट से 45 से 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

स्पीडबोट का किराया 800 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है। जबकि कटमरैन के लिए 290 रुपये प्रति यात्री किराया चुकाना होगा। बेलापुर से भाऊ का धक्का  के अलावा एलीफेंटा, जेएनपीटी जलमार्ग पर भी यात्री सेवाएं संचालित की जाएंगी। नवी मुंबई के बेलापुर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यात्री जेट्टी का निर्माण कराया गया है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग