प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Virar News: नालासोपारा का 16 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Nalasopara में 2009 में हुई हत्या के 16 साल पुराने मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यूपी के आजमगढ़ के एक और मर्डर से कनेक्शन सामने आया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Crime News: नालासोपारा में हुए 16 साल पुराने हत्या के एक मामले का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। 16 साल पुराने इस हत्या के मामले में 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश में हुए इसी तरह के एक अन्य अपराध में भी आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2009 में नालासोपारा में दलाली के पैसों को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में अविनाश लल्ता प्रसाद सोनी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में अन्य आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सोनी फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, सोनी मध्य प्रदेश के इटारसी चला गया और वहां कई वर्षों तक अपनी पहचान बदलकर छिपा रहा।

नायगांव पूर्व से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ हत्या मामले से भी जुड़ा तार नालासोपारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विशाल वाल्वी ने बताया कि, मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 दिसंबर को नायगांव पूर्व से सोनी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जांच में नाटकीय मोड तब आया जब सोनी ने एक और पुराने अपराध को स्वीकार किया, वाल्वों ने बताया कि उसने 1998 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में होली के दिन अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के कोतवाली पुलिस स्टेशन से सूचना मिलने के बाद हम इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी