निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

उरण में वोटों की गिनती के बीच बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम में घुसा बाहरी शख्स, मचा हंगामा

Uran Municipal Council Vote Counting Center: उरण नगर परिषद मतगणना केंद्र पर हंगामा खड़ा हो गया। स्ट्रॉन्ग रूम में बाहरी व्यक्ति पहुंचा। विपक्ष ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Uran Municipal Election NCP Protest: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती दौर में ही हंगामे की खबर सामने आई है। नवी मुंबई के उरण नगर परिषद के मतगणना केंद्र में रविवार सुबह अचानक हंगामा खड़ा हो गया। आरोप लगाया जा रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम में एक व्यक्ति को देखा गया।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति नाश्ते का कॉन्ट्रैक्टर बनकर स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर पहुंच गया। मतगणना से पहले किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि वह व्यक्ति अंदर कैसे पहुंचा। मतगणना शुरू होने से पहले बाहरी लोगों के प्रवेश पर कड़ी रोक होने के बावजूद इस घटना ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। विपक्ष ने कड़े सवाल उठाए हैं।

महाविकास अघाड़ी ने जताया विरोध

इस मामले को विपक्ष ने गंभीरता से उठाया। वहां मौजूद महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा। महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि जब काउंटिंग शुरू होने से पहले किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होती, तब यह व्यक्ति स्ट्रॉन्ग रूम तक कैसे पहुंच गया?

NCP (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार भावना घनेकर ने मौके पर मौजूद तहसीलदार से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने इस बात की गंभीरता बताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही मतगणना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े करती है। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना