'...नहीं तो किसानों की 3 पीढ़ियां हो जाएंगी बर्बाद', उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को लिखा पत्र 
मुंबई

'...नहीं तो किसानों की 3 पीढ़ियां हो जाएंगी बर्बाद', उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को लिखा पत्र

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से बाढ़ प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को ₹50,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा और कर्जमाफी की मांग की।

अर्पित शुक्ला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि मराठवाड़ा के बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए मुआवजा दें और किसानों का कर्जा पूरी तरह से माफ करें। प्रधानमंत्री 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई आ रहे हैं।

इसी पृष्ठभूमि में उद्धव ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग करते हुए लिखा है कि बाढ़ प्रभावित किसान पीएम मोदी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ठाकरे का कहना है कि राज्य सरकार ने 2,500 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है, लेकिन यह अपर्याप्त है।

ठाकरे ने कहा है कि मराठवाड़ा कीचड़ और पानी में डूबा हुआ है। फसलें, घर, पशुधन और जमीन बर्बाद हो गई हैं। 40 लाख किसान और 60 लाख एकड़ कृषि प्रभावित हुई है। दो पीढ़ियां फसल नहीं काट पाएंगी।

बिना किसी जल्दबाजी के 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर की सीधी सहायता और कर्ज माफी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत मदद नहीं मिली, तो किसानों की तीन पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी। इससे पहले ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना किया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रधानमंत्री किस आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हैं।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल