उबर बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Uber ई-बाइक लॉन्च में ही फंसा मामला, ऐप पर दिखी अवैध पेट्रोल बाइक टैक्सी

Maharashtra News: मुंबई आरटीओ में Uber ई-बाइक टैक्सी लॉन्च के दौरान ऐप पर अवैध पेट्रोल बाइक टैक्सी मिलने से नियमों के उल्लंघन और परिवहन विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

अपूर्वा नायक

Uber Bike Taxi Service: मुंबई सेंट्रल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को उबर की इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सेवा का उद्घाटन किया गया। इस सेवा की शुरुआत 50 इलेक्ट्रिक बाइक के साथ की गई, जिसका उ‌द्घाटन अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भरत कलसकर ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल परिवहन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना बताया गया, लेकिन उद्घाटन के दौरान ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आ गया। कार्यक्रम के समय, अधिकारियों की मौजूदगी में ही उबर ऐप पर एक अवैध उबर की पेट्रोल बाइक टैक्सी उपलब्ध पाई गई।

जब इस पर मौके पर मौजूद उबर प्रतिनिधियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। इस घटना ने न केवल कार्यक्रम की गंभीरता पर सवाल खड़े किए, बल्कि परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी उंगली उठाई, राज्य सरकार ने 4 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी कर महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम-2025 को पूरे राज्य में लागू किया था।

निगरानी पर उठे सवाल, पेट्रोल बाइक पर होगी कार्रवाई

इन नियमों के तहत राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने उबर को मुंबई महानगर क्षेत्र में केवल इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी संचालन की अनुमति दी है। इसके बावजूद पेट्रोल बाइक टैक्सी का संचालन जारी रहना नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरटीओ परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अनुमति दी गई थी। अधिकारियों ने यह भी दलील दी कि किसी कंपनी की सेवाएं तुरंत बंद करना व्यावहारिक नहीं है और इसके लिए एक संक्रमण काल जरूरी होता है। साथ ही, यह दावा किया गया कि अवैध पेट्रोल बाइक टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी