मुंबई अतिक्रमण विभाग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mira Bhyandar में अवैध गैरेज व स्टॉल से यातायात बिगड़ा, नागरिक बेहाल

Mumbai Encroachment Action: मीरा भाईंदर में सड़कों पर अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम बढ़ गया है। पुलिस ने मनपा को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अपूर्वा नायक

Mira Bhyandar News In Hindi: मीरा भाईंदर शहर में सड़कों और फुटपाथों पर फैले अतिक्रमण से नागरिकों को हो रही परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अनधिकृत गैरेज, कार रिपेयरिंग शॉप्स, स्टॉल, होटल व्यवसाय और दुकानों के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात जाम आम बात बन गई है।

काशीमीरा यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक सागर इंगोल ने इस गंभीर समस्या को लेकर मई माह में मीरा भाईंदर महानगरपालिका को लिखित रूप से पत्र भेजकर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्रवाई

पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि इन अनधिकृत प्रतिष्ठानों के कारण सड़कों पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है और नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। पुलिस निरीक्षक इंगोले ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग को स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जा सके।

बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इस बीच, शहर में मेट्रो-9 परियोजना, सीमेंट सड़कों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और अन्य विकास कार्यों के चलते पहले से ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

ऐसे में अतिक्रमण की समस्या ने नागरिकों की परेशानी दोगुनी कर दी है। शिवसेना के सज्जी आई।पी। का कहना है कि प्रशासन की निर्षक्रयता से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। हर दिन सड़कों पर जाम में फंसना हमारी मजबूरी बन गई है। पुलिस बार-बार शिकायत कर रही है, पर कार्रवाई न के बराबर है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान