सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग

Supriya Sule Daughter Wedding: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में राहुल गांधी, मोहन भागवत, मुकेश अंबानी और शाहरुख खान सहित राजनीति, बिजनेस और बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे।

रूपम सिंह
मुंबई का जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर शनिवार, 20 जून 2026 को भारत की राजनीति, उद्योग और ग्लैमर जगत के ऐतिहासिक मिलन का गवाह बना।
रेवती सुले की शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवदंपति रेवती और सारंग को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवन्त रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस शुभ अवसर पर नवविवाहित जोड़े रेवती और सारंग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रेवती सुले और सारंग लाखानी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे।
वैचारिक मतभेदों को किनारे रख सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में एकजुट दिखे देश के विरोधी सुर। एक तरफ कांग्रेस को धुर विरोधी मानने वाले RSS प्रमुख मोहन भागवत नजर आए, तो दूसरी तरफ RSS को गैर-पंजीकृत संगठन बताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।
व्यापार जगत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, गौतम अदानी और रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया पहुंचे।
सोशल मीडीया के क्यूट कपल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी पत्नी राधिका के साथ रेवती सुले और सारंग लाखानी के विवाह समारोह में शामिल हुए।
बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ और रवि किशन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले शुक्रवार रात संगीत कार्यक्रम में शाहरुख खान और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे।
रेवती सुले और सारंग लखानी के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह कपल वायरल हो रहा है। सफेद और गुलाबी थीम के शादी के जोड़ों में यह ब्यूटीफुल कपल सुर्खियां बटोर रहा है और नेटिजन्स कह रहे हैं, "विश यू बोथ अ वेरी हैप्पी मैरिड लाइफ।"

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?