सपा नेता अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

राहुल गांधी के प्रेजेंटेशन के बाद अबू आजमी का बड़ा दावा, वोटर लिस्ट को लेकर कर दी ये मांग

Maharashtra News: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने की आलोचना की और महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया।

आकाश मसने

Abu Azmi News: महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक की वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में कथित तौर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को प्रेजेंटेशन दिया और गंभीर आरोप लगाए। इसके एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबू आजमी ने निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। आजमी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप भी लगाया। उन्होंने इस दौरान मतदाता सूचियों का ऑडिट कराने की मांग की।

सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पिछले साल चुनाव से 6 महीने पहले मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे और फिर उन्हें हटाकर इसमें गैर-निवासियों के नाम दर्ज कर दिए गए।

अबू आजमी ने मतदाता सूचियों का तत्काल ‘ऑडिट' कराने की मांग की। साथ ही इसमें और अधिक विसंगतियों को रोकने के लिए जल्द सुधार की मांग की। महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए अबू आजमी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट सहित कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की हार इसी हेरफेर के कारण हुई।

सपा नेता आजमी ने कहा कि लोगों को निर्वाचन आयोग की गलत कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।

राहुल गांधी ने दिया प्रेजेंटशन

बता दें कि एक दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में कथित तौर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर प्रजेंटेशन दिया। मीडिया के सामने इस प्रजेंटेशन के जरिए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद, हमारी शंकायें पुख्ता हो गईं कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन से पढ़ी जा सकने वाली मतदाता सूची उपलब्ध न कराने से हमें यकीन हो गया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलीभगत करके महाराष्ट्र चुनाव में चोरी की है।

राहुल ने कहा कि कर्नाटक में एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग बूथों की मतदाता सूची में मौजूद है। कई जगहों पर सूची में लोगों की तस्वीरें ही नहीं हैं। कई जगहों पर फर्जी पते लिखे गए हैं।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?