मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन (सोर्स सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक धारा 144 लागू, Gen-Z प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज

Sonam Wangchuk Protest Maharashtra: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के विरोध में महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर व पुणे में सीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। दादर में पुलिस के साथ झड़प व लाठीचार्ज।

रूपम सिंह

Sonam Wangchuk Protest CJP Gen Z Movement: सोनम वांगचुक को जबरदस्ती जंतर-मंतर से उठाए जाने के खिलाफ सीजेपी के जेन-जी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई जिलों में प्रदर्शन किया। मुंबई, नागपुर व पुणे समेत कई जिलों में युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। दादर स्थित चैत्यभूमि पर काफी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन के लिए पहुंचे।

बाद में मुंबई पुलिस ने प्रमुख कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प भी हुई, जिसमें कुछ घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पुलिस का कहना है कि सीजेपी ने आंदोलन से पहले प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। सीजेपी के युवा कार्यकर्ता वांगचुक को नजरबंद किए जाने का भी विरोध कर रहे हैं।

5 से ज्यादा लोगों के एकत्र पर होने पाबंदी

मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश किया है। जरूरी आयोजन के 5 या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। लागू

नागपुर, पुणे में भी जोरदार प्रदर्शन

नागपुर में भी सैकड़ों छात्रों, युवा और सीनियर सिटीजन्स ने वांगचुक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुणे में सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के नजदीक स्थित डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्रों ने भी प्रधान के इस्तीफे व एनटीए सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट किया।

हिंगोली में तीखा विरोध प्रदर्शन

देश में चर्चित नीट पेपर लीक मामले के विरोध में हिंगोली जिले में सोमवार को तीखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। गोरेगांव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले का दहन करने पहुंचे क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस पुतला लेकर आगे बढ़ती नजर आई, जबकि कार्यकर्ता उसके पीछे दौड़ते रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोनम वांगचुक के आंदोलन को भी हिंगोली जिले से समर्थन मिल रहा है। वसमत और कलमनुरी में प्रशासन को ज्ञापन सौपे गए। सोमवार सुबह क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोरेगांव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारो आंदोलन किया।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं