सीएम देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में सूखे से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ने दिए 10 करोड़ रुपये, CM को सौंपा चेक

Siddhivinayak Temple Donation: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों की राहत के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास ने CM सहायता निधि में 10 करोड़ रुपये दिए। सीएम देवेंद्र फडणवीस को यह चेक सौंपा गया।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में 10 करोड़ रुपये दिए।

  • सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपा गया।

  • राशि का उद्देश्य सूखा प्रभावित किसानों और नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

  • न्यास के अध्यक्ष सदा‍नंद सरवणकर और कोषाध्यक्ष आचार्य पवनकुमार त्रिपाठी ने चेक सौंपा।

  • पिछले साल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए भी न्यास ने 10 करोड़ रुपये दिए थे।

Maharashtra Drought Relief Fund: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सूखे की स्थिति से जूझ रहे किसानों और प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। सोमवार को न्यास की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

यह चेक न्यास के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सदा‍नंद सरवणकर और कोषाध्यक्ष आचार्य पवनकुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। न्यास प्रबंधन समिति ने यह निर्णय सूखा प्रभावित किसानों और नागरिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लिया है।

इस अवसर पर न्यास की विश्वस्त मीना कांबली, महेश मुदलियार, गोपाल दलवी, जितेंद्र राऊत, मनीषा तुपे, सुदर्शन सांगले और कार्यकारी अधिकारी राखी चव्हाण उपस्थित थे।

पिछले साल बाढ़ पीड़ितों को भी दिए थे 10 करोड़

सिद्धिविनायक मंदिर न्यास ने पिछले वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहायता निधि में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्य के नागरिकों की मदद के लिए आगे आने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए न्यास ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने एक सराहनीय कदम उठाया

न्यास के इस कदम को सूखाग्रस्त किसानों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे राज्य सरकार के राहत एवं पुनर्वास प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले, 29 सितंबर को महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए देश के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने एक सराहनीय कदम उठाया था। ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का योगदान देने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी श्री सिद्धिविनायक मंदिर के आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट पर प्रेस रिलीज शेयर करके दे दी गई।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?