सिद्धांत कपूर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: ड्रग तस्करी मामले में ऑरी और सिद्धार्थ कपूर को समन, जांच में नए खुलासे

मुंबई ANC ने 252 करोड़ के MD ड्रग तस्करी केस में सिद्धार्थ कपूर को पूछताछ के लिए तलब किया है, जबकि ऑरी को बुधवार पेश होने को कहा गया है। लविश के खुलासों से जांच में नए सुराग मिले हैं।

अपूर्वा नायक

ANC Action On Siddhant Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई और अभिनेता सिद्धार्थ कपूर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने आज (मंगलवार) दोपहर 1 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

इसी कड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी को कल, बुधवार को भी इसी समय पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला 252 करोड़ के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स तस्करी से जुड़ा है।

जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित पंटर मोहम्मद सलीम सोहेल शेख उर्फ लविश की गिरफ्तारी के बाद कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए हैं। एएनसी अधिकारी ने बताया कि, हम ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने के लिए हर कड़ी जोड़ रहे हैं।

लविश ने विदेशी कनेक्शनों और हवाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का भी जिक्र किया है। सिद्धार्थ और ऑरी के बयानों से जांच को नई दिशा मिल सकती है। ऑरी ने पहले समन पर समय मांगा था, जिसके बाद नई तारीख तय की गई।

ANC ने किया तलब

सिद्धार्थ कपूर 2022 में बैंगलुरु में ड्रग्स कंजम्पशन कैस में पहले भी पकड़े जा चुके हैं। लेकिन इस मामले में उनका कोई पूर्व रिकॉर्ड नहीं है। यह जांच मार्च 2024 में सांगली (महाराष्ट्र) में 126 किलो एमडी जब्ती से शुरू हुई थी, जी दाऊद नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है।

एएनसी ने लविश को दुबई से छिपोर्ट कर मुंबई लाया था, जहां पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के निजी बंगलों, और विदेशों के लग्जरी वलबी में रेव पार्टियों का आयोजन करता था।

इन पार्टियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्रिया, फिल्म निर्माता, रैपर्स, राजनेता और दाऊद के रिश्तेदार जैसे लोग शामिल होने का दावा किया गया है।

नामों में सिद्धार्थ कपूर, श्रद्धा कपूर, अभिनेत्री नूरा फतेह, निर्देशक अब्बास मस्तान, रैपर लोका और पूर्व विधायक जीशान रिसद्दीकी आदि शामिल है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये नाम केवल लविश के बयानों पर आधारित हैं, और किसी को अभी आरोपी नहीं माना गया है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर