Maharashtra Rajya Sabha Election (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान

Supriya Sule Announcement: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा फैसला लेते हुए महाविकास अघाड़ी ने शरद पवार को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। सुले के ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में नई हलचल तेज हो गई।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Rajya Sabha Election Update: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आखिरकार वरिष्ठ नेता शरद पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके नाम पर सहमति जताई है। इस घोषणा के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

सुप्रिया सुले ने की आधिकारिक घोषणा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवार की उम्मीदवारी का ऐलान किया। सुले ने इस फैसले के लिए कांग्रेस और ठाकरे गुट का आभार जताया। वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने भी सोशल मीडिया पर संकेत दिया कि एमवीए एकजुट है और पवार को समर्थन दिया जाएगा।

स्वास्थ्य कारणों से घर से ही नामांकन

सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण स्वयं विधान भवन जाकर नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायिका के अधिकारी उनके ‘सिल्वर ओक’ निवास पर जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इससे पहले भी पवार स्वास्थ्य कारणों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं।

भाजपा ने चार उम्मीदवार उतारे

उधर, भाजपा ने महाराष्ट्र की चार राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने विनोद तावड़े, रामदास अठावले, नागपुर की कॉर्पोरेटर माया इवनते और परभणी के रामराव वडकुटे को मैदान में उतारा है। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से नामों का ऐलान अभी बाकी है, जिस पर सबकी नजर टिकी है।

16 मार्च को होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होना है। देशभर की 37 सीटों में से महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है और आने वाले दिनों में गठबंधन की रणनीति अहम भूमिका निभाएगी।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी