शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

भारतीय शेयर बाजार में आया भूचाल: सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex Big Fall: कमजोर वैश्विक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 961 अंक टूटा, जबकि निफ्टी 25,200 के नीचे बंद हुआ।

अपूर्वा नायक

Indian Stock Market Crash News: मुंबई से मिली जानकारी के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की ताजा निकासी के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स 961.42 अंक लुढ़ककर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 317.90 अंक गिरकर 25,178.65 अंक पर आ गया। विश्लेषकों के मुताबिक पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बिकवाली के चलते निवेशकों की संपत्ति में 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक करीब एक प्रतिशत गिरा। वहीं जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसैंग बढ़त में रहे। यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखा गया। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका के बाजार गुरुवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा।

रुपया भी दबाव में

वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण भारतीय मुद्रा पर भी दबाव बना रहा। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 90.99 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहेगी, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी गई है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला