अमित शाह 
मुंबई

मुंबई में अमित शाह की बैठक के दौरान सुरक्षा में सेंध, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के एक होटल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है।

विकास कुमार उपाध्याय

मुंबई : मुंबई पुलिस ने यहां एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में कथित रूप से जबरन घुसने के आरोप में 53 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कानपुर निवासी शक्ति प्रकाश भार्गव के तौर पर की गई है और उसने रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित होटल में उच्च सुरक्षा वाले कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए कथित तौर पर फर्जी मीडिया पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक भार्गव ने ‘लाल इमली मिल घोटाले' को लेकर शोर मचाकर बैठक में बाधा डाली और केंद्रीय गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए कागज फेंके।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और भार्गव को बैठक से बाहर ले जाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। अधिकारी ने बताया कि भार्गव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक भार्गव कानपुर में लाल इमली मिल ‘घोटाले' से संबंधित उसकी शिकायतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से कुंठित था। वह इस मुद्दे को लेकर लगाकार सक्रिय था लेकिन उसे कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की रही है। lकथित मिल ‘घोटाला' उन श्रमिकों के खातों से धन की हेराफेरी से जुड़ा है जो कानपुर स्थित इकाई में काम नहीं करते थे।

एजेंसी इनपुट के साथ।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार