संजय राउत और डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य-सोशल मीडियां) 
मुंबई

ट्रंप को चाहिए नोबल पुरस्कार, संजय राउत ने दागे सवाल, बोले- हिंदुस्तान के साथ क्यों नहीं खड़े हुए

ईरान- इजराइल के बीच जारी लगातार युद्ध में अमेरिका के हस्तक्षेप ने कई सवाल खड़े कर दिए है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अमेरिकी राष्ट्रपति की मंशा को उजागर करते हुए सरकार को सतर्क रहने को कहा है।

प्रिया जैस

मुंबई: ईरान और इजराइल के बीच लगातार युद्ध जारी है। अब इस युद्ध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कूद पड़े है। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के पक्ष में खड़े हो गए है और ईरान पर लगातार हो रहे हमलों में अपना योगदान दे रहे है। इस पर शिवसेना यूबीटी सांसद ने कटाक्ष किया है। उन्होंने सीधा सवाल किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ खड़े क्यों नहीं हुए थे।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान-इजराइल संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "अगर ईरान-इजराइल संघर्ष चल रहा था, तो राष्ट्रपति ट्रंप को हस्तक्षेप करने की ज़रूरत क्यों पड़ी? वे खुद इसमें शामिल हो गए और यहां तक ​​कि ईरान पर हमले का आदेश भी दिया।"

डोनाल्ड ट्रंप को चाहिए नोबल पुरस्कार

इस युद्ध के पीछे डोनाल्ड ट्रंप के शांति पुरस्कार पाने की मंशा को उजागर करते हुए कहा, "जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव था, तब मिस्टर ट्रंप ने युद्ध रोकने का श्रेय लिया था। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया में शांति लाना चाहिए। उन्हें पीस नोबल प्राइज चाहिए। इसलिए पाकिस्तान के जनरल मुनीर को व्हाइट हाउस में डीनर के लिए बुलाया।"

संजय राउत ने दागे सवाल

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत अपनी प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं के हवालों से सवाल किया है कि अमिरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध में क्यों शामिल हो गए?

ट्रंप भारत को उल्लू बना रहे है - राउत

संजय राउत ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध का हवाला देते, "अब, जब वे इजरायल के साथ गठबंधन कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार हैं, तो वे ईरान पर हमलों का समर्थन कर रहे हैं, तब वे हमारे साथ क्यों नहीं खड़े हुए? मिस्टर ट्रंप हिंदुस्तान के साथ खड़े क्यों नहीं हुए। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को सोचना चाहिए। ट्रंप भारत को उल्लू बना रहा है।"

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी