Rohit Pawar Revealed Muffler Man Name: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। रोहित पवार ने हादसे के पीछे साजिश और उससे जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाले कथित 'मफलरवाले नेता' का खुलासा किया है।
मुंबई के वाई. बी. चव्हाण सेंटर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। रोहित पवार ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे पर संदेह जताते हुए कहा है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई साजिश थी।
इससे पहले उन्होंने सवाल उठाया था कि इस हादसे की जांच में तेजी क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली का एक नेता जो 'मफलर' पहनने के लिए जाना जाता है इस देरी के पीछे हो सकता है। इस बात ने लोगों के बीच काफी अटकलें पैदा कर दीं कि आखिर रोहित पवार किस नेता का नाम लेने वाले हैं। सस्पेंस को और बढ़ाते हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस से तीन दिन पहले वाई. बी. चव्हाण सेंटर के पास एक बैनर दिखाई दिया, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई।
खबर अपडेट हो रही है...