पराग शाह (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra News: रितु तावड़े के प्रचार में भावुक हुए विधायक पराग शाह, बोले-यह इलाका मेरा परिवार है

Ghatkopar: चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में घाटकोपर पूर्व वार्ड 132 में महायुति प्रत्याशी रितु तावड़े के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विधायक पराग शाह ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील की।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: चुनाव के दिन करीब आते ही प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेता भी प्रत्याशी के साथ बैठकें और पदयात्रा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में घाटकोपर पूर्व वार्ड नंबर 132 से महायुति की प्रत्याशी रितु राजेश तावड़े के प्रचार के लिए घाटकोपर पूर्व में सावनी हाउसिंग सोसायटी में स्थानीय मतदाताओं के साथ मेलमिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर घाटकोपर के भाजपा विधायक पराग शाह उपस्थित थे। पराग शाह ने कहा कि वार्ड नंबर 132 के लोगों ने मुझे एक नगरसेवक के रूप में जो प्यार, भरोसा दिया है, उसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।

पराग शाह की भावनात्मक अपील

इस विभाग का हर व्यक्ति मेरे परिवार के सदस्य जैसा है। ऐसी भावनात्मक बातें शाह ने लोगों से कही। उन्होंने कहा कि जिस प्यार और भरोसे से आपने मेरा साथ दिया है, उसी एकजुटता और भरोसे से महायुति की उम्मीदवार रितु तावड़े का भी साथ दें और उन्हें भारी बहुमत से जिताएं।

इस बातचीत के दौरान, लोगों ने भी रितु राजेश तावड़े पर भरोसा जताया और उन्हें पूरा सहयोग देने और भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास कामत, मंडल महासचिव दिलीप लीलानी, वार्ड अध्यक्ष अनुज शाह के साथ-साथ बीजेपी-महायुति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार