मुंबई

बागी सांसद राहुल शेवाले को Y कैटेगरी की सुरक्षा, शिवसेना सांसदों के आवास, दफ्तर पुलिस छावनी में तब्दील

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई के दक्षिण मध्य लोकसभा शिवसेना सांसद राहुल शेवाले (MP Rahul Shewale) के घर चीता कैंप और चेंबूर कार्यालय के बाहर वाई कैटेगरी की सुरक्षा तैनात कर दी गई है। इसी तरह शिवसेना (Shiv Sena) के कुछ अन्य सांसदों (Shiv Sena MPs) के आवासों और कार्यालयों की भी सुरक्षा (Security) भी बढ़ाई गई है। ये वही बागी सांसद हैं जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर राहुल शेवाले को नेता के तौर पर मान्यता देने का आग्रह किया था। 

उल्लेखनीय है कि शिवसेना संसदीय दल में टूट के आसार दिख रहे हैं और एक गुट राहुल शेवाले के नेतृत्व में एक अलग समूह के तौर पर मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध किया है।

पुलिस उप निरीक्षक होंगे सुरक्षा घेरे के प्रभारी

गौरतलब है कि शिवसेना के 12 बागी विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा दिल्ली के साथ मुंबई में भी प्रदान की जाएगी। वाई श्रेणी में कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें 2 पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं। इस श्रेणी में कोई कमांडो नहीं तैनात होता है। किसी तरह की अप्रिय घटना या सांसद के परिवार वालों पर हमला नहीं हो, इसके लिए मुंबई पुलिस द्वारा भी सभी शिवसेना के सांसदों के घर-दफ्तर के बाहर एक वाहन और कुछ पुलिसकर्मी तैनात किया गया है और पुलिस उप-निरीक्षक इस सुरक्षा घेरे के प्रभारी होंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?