केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले सोर्स: IANS
मुंबई

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

Ramdas Athawale Statement: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने धर्मांतरण रोधी कानून को जरूरी बताया। साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों और आरक्षण व्यवस्था पर बेबाक राय रखी।

आकाश मसने

Ramdas Athawale On Anti Conversion Law: केंद्रीय राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने देश के कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने महाराष्ट्र में आज से लागू हुए धर्मांतरण विरोधी कानून, नेपाल में आई बाढ़, आरक्षण व्यवस्था की संवैधानिक स्थिति, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों और महिला आरक्षण विधेयक जैसे विषयों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त की।

धर्मांतरण रोधी कानून पर आठवले का रुख

महाराष्ट्र में लागू हुए धर्मांतरण विरोधी कानून पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इसे सरकार का एक सकारात्मक और जनहितैषी कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को अपनी स्वेच्छा से किसी भी धर्म को अपनाने या आचरण करने की स्वतंत्रता देता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जबरन, डरा-धमकाकर या किसी भी प्रकार का लालच देकर कराया जाने वाला धर्म परिवर्तन कानूनन अपराध है। ऐसे असामाजिक मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा कड़े नियम और कानून बनाना बेहद आवश्यक है।

नेपाल में बाढ़ पर जताई चिंता

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर चिंता जताते हुए मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र समेत भारत के विभिन्न हिस्सों से नेपाल गए कुछ पर्यटक भी वहां फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास कर रही है।

रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी को युवाओं से बातचीत करने का पूरा अधिकार है, लेकिन झूठे दावे फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में लंबे समय तक सत्ता में रही। उस समय महिलाओं और युवाओं को न्याय क्यों नहीं मिला।

आरक्षण को लेकर क्या बाेले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

देश में शुरू आरक्षण हटाओ आंदोलन पर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी राय रखी। रामदास आठवले ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किया था। बाद में वी.पी. सिंह सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।

रामदास आठवले ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसलिए आरक्षण का विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी का स्पष्ट रुख है कि दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के आरक्षण को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण को भी बनाए रखने की बात कही।

महिला आरक्षण पर विशेष्ज्ञ सत्र विचार कर रही सरकार

महिला आरक्षण और संसद के विशेष सत्र के मुद्दे पर रामदास आठवले ने कहा कि विपक्ष विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है और सरकार भी इस पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिया जाना बाकी है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने