भाजपा नेता राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को राशन कार्ड दिए', भाजपा नेता राम कदम का विपक्ष पर बड़ा हमला

Maharashtra Politics: भाजपा नेता राम कदम ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल किया और राशन कार्ड बनवाए, जिसका मकसद धर्म विशेष का वोट बैंक बनाना था।

आकाश मसने

Ram Kadam On The Opposition: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'घुसपैठिए' वाले बयान का समर्थन करते हुए, महाराष्ट्र से भाजपा नेता राम कदम ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कदम ने कहा कि विपक्ष ने देश को खतरे में डालकर वोट हासिल करने की कोशिश की, जबकि भाजपा सरकार अवैध घुसपैठियों को तेजी से बाहर निकाल रही है और इस पर प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेता राम कदम ने विपक्ष पर हमलावर रुख अपनाते हुए कई राज्यों में विदेशी घुसपैठियों को जानबूझकर प्रवेश देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने इन बाहरी लोगों को केवल प्रवेश ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया और उनके राशन कार्ड तक बनवा दिए।

राम कदम ने जोर देकर कहा कि देश को खतरे में डालकर वोट हासिल नहीं किए जा सकते, क्योंकि यह देश पहले अपने नागरिकों का है, न कि बाहरी लोगों का।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कदम ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक धर्म विशेष के वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके विपरीत, उन्होंने दावा किया कि केंद्र में 2014 से सत्तारूढ़ भाजपा सरकार इस मुद्दे पर सजग रही है और घुसपैठ रोकने में काफी हद तक सफल रही है। कदम ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाने और उन्हें देश से बाहर करने के लिए तेजी से काम कर रही है और इस मुद्दे पर प्रतिबद्ध है।

चुनावी हार के बहाने और राहुल गांधी पर कटाक्ष

राम कदम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष की शिकायतें केवल बहाने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए वह पहले से ही माहौल बना रहा है।

कदम के अनुसार, मतदाता सूची और ईवीएम मशीनें विपक्ष के लिए सिर्फ बहाने हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है, तो वह मतदाता सूची को गलत नहीं बताता, लेकिन हारने पर हमेशा यही शिकायत करता है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कदम ने कहा कि न तो जनता राहुल गांधी को गंभीरता से लेती है और न ही उनकी पार्टी को। उन्होंने दावा किया कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस एक को छोड़कर सभी चुनाव हार चुकी है।

कदम ने तंज कसा कि उनकी अपनी पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, और सत्तापक्ष के रूप में, भाजपा उन्हें कोई महत्व नहीं देती। उन्होंने राहुल गांधी पर 'ओछी राजनीति' करने का भी आरोप लगाया।

महाविकास अघाड़ी (MVA) पर हमला

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन, महाविकास अघाड़ी पर कटाक्ष करते हुए राम कदम ने कहा कि गठबंधन में कौन शामिल होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जनता काम के आधार पर वोट देती है। उन्होंने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास न तो सांसद हैं और न ही विधायक हैं।

भाजपा नेता कदम ने कहा कि कांग्रेस का मुंबई और महाराष्ट्र में कोई जमीनी आधार नहीं बचा है, इसलिए जिन दलों की जमीनी ताकत खत्म हो चुकी है, उनका साथ आने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज