राखी जाधव भाजपा में शामिल (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

Rakhi Jadhav ने बदला पाला, भाजपा का थामा हाथ, शरद पवार गुट को लगा झटका

Rakhi Jadhav: BMC चुनाव से पहले शरद पवार गुट को झटका: मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल। विधायक पराग शाह से की मुलाकात। घाटकोपर में बदला समीकरण।

प्रिया जैस

BMC Elections 2026: BMC चुनाव से पहले शरद पवार गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। शरद पवार गुट की मुंबई अध्यक्ष ने अपना पाला बदल लिया है और भाजपा में शामिल हो गई है। NCP शरद पवार गुट की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव ने आज (सोमवार, 29 दिसंबर) BJP में शामिल हुई। उन्होंने स्थानीय विधायक पराग शाह से मुलाकात की।

इस दौरान भाजपा के पराग शाह ने पोस्ट कर बताया कि मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की अध्यक्ष राखी जाधव सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं, यह निश्चित रूप से एक खुशी की बात है और हम इसका स्वागत करते हैं।

पराग शाह ने शेयर की पोस्ट

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदर्शी और विकास-उन्मुख नीतियों, और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित सातम के मार्गदर्शन में बीजेपी की जन-केंद्रित विचारधारा में यह विश्वास जताना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें विश्वास है कि उनका सामाजिक और राजनीतिक अनुभव पार्टी संगठन को और मजबूत करेगा और जनता के साथ हमारा संवाद और अधिक प्रभावी बनेगा। राखी जाधव का भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत है!

टूट की सामने आई बड़ी वजह

जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अजित पवार और शरद पवार के बीच विभाजन हुआ था, तब राखी जाधव ने शरद पवार गुट का साथ दिया था। हालांकि, बाद के दौर में सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी नाराजगी बढ़ती चली गई। इसी असंतोष के चलते उन्होंने अंततः शरद पवार गुट से दूरी बना ली।

सीटों को लेकर असहमति

सूत्रों के मुताबिक, राखी जाधव ने शरद पवार को संभावित 52 उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी। उनका आकलन था कि गठबंधन के तहत NCP-SP को कम से कम 30 सीटें मिलनी चाहिए थीं। लेकिन जब यह अपेक्षा पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं पर पर्याप्त प्रयास न करने का आरोप लगाते हुए असंतोष जाहिर किया।

BJP से टिकट मिलने की अटकलें

अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि BJP राखी जाधव को घाटकोपर क्षेत्र से टिकट दे सकती है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि जिस वार्ड से उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा, वहां पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी उभर सकती है। ऐसे में BMC चुनाव से पहले यह फैसला BJP के लिए अंदरूनी चुनौती भी खड़ी कर सकता है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात