राज ठाकरे ने अजित पवार की नकल (pic credit; social media) 
मुंबई

राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार की मिमिक्री कर मचाया हंगामा, बोले- ऊंची आवाज में...

Raj Thackeray Mimics Ajit Pawar: राज ठाकरे ने मुंबई की प्रेस में अजित पवार की मिमिक्री कर सियासी माहौल गर्मा दिया। इस पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी पलटवार कर करारा जवाब दिया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से सियासी हलचल मच गई है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को राज्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात के बाद जब महा विकास आघाडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में डिप्टी सीएम अजीत पवार की मिमिक्री कर माहौल गर्मा दिया।

राज ठाकरे ने कहा, “मैं 2017 में भी इसी मुद्दे पर कांग्रेस-राकां के साथ बैठा था। उस वक्त भी अजीत पवार वहीं थे और ऊंची आवाज में बोल रहे थे। उन्हें आज भी यहां होना चाहिए था।” इतना कहते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उनके इस व्यंग्यात्मक तंज ने राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों की अटकलें तेज कर दी हैं।

राज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या मनसे की आघाड़ी में एंट्री तय है? हालांकि राज ने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के साथ हाल के नजदीकियों ने सियासी हलचल को हवा दे दी है।

उधर, अजित पवार ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए राज के तंज पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर आप कल भी मेरी नकल करेंगे, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नकल करने वाले नकल करते रहेंगे। मैं मेहनतकश आदमी हूं और अपने काम पर ध्यान देता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वे किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में लगे हैं। “राजनीति में यह ज्यादा जरूरी है कि चुनाव कैसे कराए जाएं, कौन किसके साथ जाएगा यह मायने नहीं रखता,” अजीत पवार ने कहा।

राज ठाकरे की इस मिमिक्री और अजीत के जवाब ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। कई लोगों ने इसे मज़ाकिया तो कुछ ने राजनीतिक संकेतों से भरा बताया। अब देखना यह होगा कि राज का यह ‘स्टाइलिश तंज’ किसी नए सियासी समीकरण की शुरुआत करता है या सिर्फ चर्चा तक सीमित रहता है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू