राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra Nikay Chunav पर गरजे राज ठाकरे, बोले- “मुंबई मराठियों की है, आखिरी मौका है”

BMC Election 2026: मुंबई मनपा चुनाव 2026 से पहले राज ठाकरे ने मनसे-UBT गठबंधन उम्मीदवारों को आक्रामक चुनावी रणनीति, बोगस वोटिंग पर सख्ती और मराठी अस्मिता बचाने का संदेश दिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका चुनाव (बीएमसी) 2026 की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी के सभी 53 उम्मीदवारों को सीधा संबोधित करते हुए जोरदार और आक्रामक रणनीति का मंत्र दिया।

यह उम्मीदवार शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और मनसे के गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में हैं मुंबई स्थित 'शिवतीर्थ निवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में राज ने उम्मीदवारों के सामने अपने व्यक्तिगत अनुभव रखते हुए बड़ा खुलासा किया।

मुंबई मराठियों की, इसे बचाने का आखिरी मौका

उन्होंने कहा कि मुझे भी बीते दिनों कई तरह के ऑफर और प्रलोभन मिले थे। पैसे और सत्ता के लालच दिखाए गए, लेकिन मैंने सबको साफ ठुकरा दिया। उन्होंने उम्मीदवारों को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके पास भी ऐसे ही प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी कीमत पर इन आमिषों का शिकार नहीं होना है।

राज ठाकरे ने अपने संबोधन में भावनात्मक अपील करते हुए कहा, मुंबई मराठियों की है। इसकी अस्मिता और अस्तित्व को बचाने का यह हमारे लिए आखिरी मौका है। हमें इस चुनाव को जीतना ही होगा उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि वे पूरी ताकत और पराक्रम के साथ मैदान में उत्तरें, चुनावी व्यवस्था को लेकर राज ठाकरे ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए मतदान प्रक्रिया पर निरंतर सतर्क नजर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, अगर किसी बुथ पर कोई बोगस (फर्जी) मतदाता मिलता है, तो उसे वहीं पर पीटें और उसके तहत कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हमें धांधली बदर्दाश्त नहीं होगी, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिर्फ 'ठाकरे ब्रांड' ही चलेगा

इसके लिए उन्होंने एका ठोस 'एक्शन प्लान पेश किया। जिसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र (दूध) पर कम से कम 10 विश्वसनीय और दबंग कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करे, राज ठाकरे ने भारानात्मक अपील करते हुए कहा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई को बचाने के लिए मराठी लोगों के पास यह आखिरी मौका है।

बैठक में मौजूद उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी जताई। एक महिला उम्मीदवार ने कहा, इस बार मुंबई में सिर्फ और सिर्फ 'ठाकरे बाड' ही चलेगा, कार्यकर्ताओं का मानना है कि बालासाहेब ठाकरे के सपनों को पूरा करने के लिए राज और उद्धव ठाकरे के बीच हुई यह साझेदारी निर्णायक साबित होगी।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय