Priyanka Chaturvedi Rajya Sabha (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

प्रियंका चतुर्वेदी पर सस्पेंस: राज्यसभा में दोबारा उम्मीदवारी पर बोलीं- 'जनता के लिए काम जारी रहेगा'

Priyanka Chaturvedi Rajya Sabha: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। MVA की एक सीट पर दावेदारी और चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

अनिल सिंह

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य की 7 रिक्त हो रही सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इन सीटों में शिवसेना (UBT) की तेजतर्रार सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की सीट भी शामिल है, जिनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। दोबारा राज्यसभा जाने के सस्पेंस के बीच प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भविष्य के बजाय अपने कार्यों पर जोर दिया है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 6 वर्षों में उन्होंने जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया है। उन्होंने अपनी पार्टी और नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि की महिला को राज्यसभा जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कयासों में नहीं पड़ना चाहतीं, बल्कि देशहित में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

MVA का अंकगणित और राज्यसभा की एक सीट

महाराष्ट्र में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 37 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता होती है। महाविकास आघाड़ी (MVA) के पास वर्तमान में कांग्रेस (16), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद पवार गुट (10) और शिवसेना - उद्धव गुट (20) को मिलाकर कुल 46 विधायक हैं। छोटे सहयोगी दलों को मिलाकर यह संख्या 49 तक पहुँचती है। इस समीकरण के अनुसार, MVA केवल एक सांसद ही आसानी से चुनकर भेज सकता है।

शरद पवार या प्रियंका चतुर्वेदी: गठबंधन में खींचतान?

विपक्षी गठबंधन के भीतर इस एक सीट को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। एक ओर शरद पवार का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है और चर्चा है कि वे फिर से राज्यसभा जा सकते हैं। दूसरी ओर, शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने विधानसभा में अपनी पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक (20) होने का हवाला देते हुए इस सीट पर 'उद्धव सेना' का दावा ठोका है। संजय राउत ने भी संकेत दिए हैं कि अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे और गठबंधन के वरिष्ठ नेता मिलकर लेंगे।

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के लिए कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
  • मतदान और मतगणना: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग)

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां