प्रभादेवी रेलवे स्टेशन ध्वस्तीकरण  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के प्रभादेवी में 101 निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, 50 साल से रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट

Mumbai Prabhadevi Railway Station: मुंबई के प्रभादेवी स्टेशन के पास रेलवे की जमीन से 101 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू। निवासियों ने पहले पुनर्वास की मांग उठाई।

रूपम सिंह

Highlights

  • प्रभादेवी स्टेशन के पास 101 अतिक्रमणों पर 19-20 नवंबर को तोड़क कार्रवाई।

  • 50-60 साल से रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट।

  • संत रोहिदास निवासी संघ ने पुनर्वास की मांग की।

  • कार्रवाई के लिए पश्चिम रेलवे ने मांगी पुलिस सुरक्षा।

Prabhadevi Railway Station Demolition Drive Mumbai: प्रभादेवी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में रेलवे की जमीन पर बने 101 अतिक्रमित निर्माणों को हटाने के लिए पश्चिम रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार और शुक्रवार यानी 19 और 20 नवंबर को तोड़क कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हालांकि, इस कदम से पिछले 50 से 60 वर्षों से इलाके में रह रहे कई परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। संत रोहिदास निवासी संघ ने निर्माण हटाने से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।

रेलवे की जमीन पर मिले 101 अतिक्रमण

पश्चिम रेलवे के सर्वेक्षण में प्रभादेवी स्टेशन के पश्चिमी हिस्से के दक्षिणी छोर पर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया था। इसके बाद रेलवे ने दिलीप सुखदेव समेत 100 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जा हटाना) अधिनियम यानी पीपीई एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी।

2022 में शुरू हुई थी कार्रवाई की प्रक्रिया

रेलवे ने 22 फरवरी 2022 को संबंधित लोगों के खिलाफ प्रक्रिया शुरू करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। मामले की सुनवाई और अंतिम मौखिक दलीलें पूरी होने के बाद 12 अक्टूबर 2026 को झोपड़े खाली करने के आदेश दिए गए।

ये आदेश 15 से 17 अक्टूबर के बीच संबंधित लोगों को सौंपे गए। इसके बाद 14 नवंबर को अतिक्रमित जगह पर सार्वजनिक सूचना लगाकर 19 और 20 नवंबर को कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई।

पुलिस सुरक्षा के बीच हटाए जाएंगे निर्माण

तोड़क कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए पश्चिम रेलवे ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। मुंबई रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारियां पूरी कर ली हैं और तय तारीखों पर निर्माण हटाए जाएंगे।

पुनर्वास की मांग कर रहे निवासी

इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले पांच से छह दशकों से इस इलाके में रह रहे हैं। ऐसे में निर्माण हटाए जाने से उनके सामने आवास का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

संत रोहिदास निवासी संघ ने राज्य की पुनर्वास व्यवस्था से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ का आग्रह है कि तोड़क कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि लंबे समय से यहां रह रहे लोगों को बेघर न होना पड़े।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार