बिजली की मांग प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग, 2031 तक 6,500 MW की होगी जरूरत, टाटा पावर ने बनाया प्लान

Mumbai Power Demand: मुंबई में बुनियादी ढांचे व डेटा सेंटरों के विस्तार से बिजली मांग 4,642 MW पहुंची। टाटा पावर के अनुसार 2031 तक 6,500 MW की आवश्यकता होगी, ग्रिड मजबूत करने की योजना।

रूपम सिंह

Mumbai Peak Power Demand Record: मुंबई में तेजी से बढ़ रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो परियोजनाओं, डेटा सेंटर और पुनर्विकास योजनाओं का सीधा असर बिजली की मांग पर दिखाई देने लगा है। जून में शहर की अधिकतम बिजली मांग रिकॉर्ड 4,642 मेगावाट दर्ज की गई है।

टाटा पावर के अध्ययन के अनुसार, यही रफ्तार जारी रही तो वर्ष 2031 तक मुंबई को करीब 6,500 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, इसलिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी उसी अनुपात में मजबूत करना जरूरी होगा। मुंबई शहर और उपनगरों में करीब 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बेस्ट, टाटा पावर और अदाणी इलेक्ट्रि‌सिटी बिजली उपलब्ध कराते हैं।

बिजली नेटवर्क के विस्तार की जरूरत

हाल के वर्षों में बिजली की मांग लगातार बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेट्रो लाइनों, डेटा सेंटर, बड़े विकास कार्यों और पुनर्विकास के तहत बन रही ऊंची इमारतों के कारण आने वाले वर्षों में यह मांग और तेजी से बढ़ेगी। अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2031 तक मौजूदा मांग की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक बिजली की जरूरत होगी।

टाटा पावर की मांग भी दोगुने से अधिक होगी

  • इसे देखते हुए राज्य के अन्य हिस्सों से मुंबई तक पर्याप्त बिजली पहुंचाने के लिए उच्चदाब ट्रांसमिशन लाइनों की क्षमता बढ़ानी होगी।
  • साथ ही नई बिजली लाइनें बिछाने और वितरण नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर देना पड़ेगा। टाटा पावर के मुंबई क्षेत्र में लगभग आठ लाख उपभोक्ता है।
  • कंपनी के नेटवर्क पर वर्तमान में करीब 800 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज होती है, जिसके 2031 तक बढ़कर लगभग 2,000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।
  • इस बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए कंपनी उच्चदाब बिजली लाइनों की क्षमता बढ़ाने और रिंग नेटवर्क विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब