मुख्यमंत्री फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मुंबई

पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान

Devendra Fadnavis Vitthal Pooja: आषाढ़ी एकादशी पर CM देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर में महापूजा की। उन्होंने 'पंढरपुर कॉरिडोर' के विकास और प्रभावित व्यापारियों व नागरिकों के उचित पुनर्वास का भरोसा दिया।

रूपम सिंह

Ashadhi Ekadashi Pandharpur Wari: आषाढ़ी शुद्ध एकादशी पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ राज्य के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर में भगवान विठ्ठल और रुक्मिणी की पूजा की। इस मुख्य शासकीय महापूजा के बाद आयोजित सत्कार समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 'पंढरपुर कॉरिडोर' का विकास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास कर अगले ढाई वर्षों में परियोजना पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पंढरपुर आते हैं, जबकि मंदिर परिसर में जगह सिमित है। कॉरिडोर बनने से दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना में स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

नागरिकों को आवास और किरायेदारों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इस कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे स्थानीय व्यवसायियों का व्यापार बढ़ेगा, नागरिकों को घर मिलेंगे और किरायेदारों की भी उचित व्यवस्था होगी। परिसर में जगह कम होने के कारण इस वर्ष विकास कार्य शुरू किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं का बना रिकॉर्ड, दर्शन के लिए 25 किमी लंबी कतार

  • फडणवीस ने कहा कि इस वर्ष आषाढ़ी वारी में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया।
  • दर्शन के लिए 25 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी, फिर भी श्रद्धालुओं ने विठ्ठल नाम का जाप करते हुए धैर्य के साथ दर्शन किए।
  • उन्होंने चंद्रभागा नदी की स्वच्छता और प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
  • मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वारी का संदेश देने वाली दिंडियों को 'श्री विठ्ठल निर्मल दिंडी' पुरस्कार प्रदान किए।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के भक्त निवास का भूमिपूजन किया।

किसानों के फैसलों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वारकरी, किसान और श्रमिकों की सेवा ही भगवान विठ्ठल की सच्ची सेवा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 56 लाख किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और बकाया बिजली बिल माफी जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया।

वारी में पहली बार एयर एम्बुलेंस सेवा

65 पहली बार एयर एम्बुलेस आषाढी वारी के इतिहास में सेवा शुरू की गई। छत्रपति संभाजीनगर से आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पंढरपुर से एयर एम्बुलैस द्वारा सोलापुर भेजा गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं विमानतल पर पहुंचकर मरीज का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 4 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द