एम्बुलेंस का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया 
मुंबई

PM Modi @75:पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन की सौगात, श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की 75 एम्बुलेंस का लोकार्पण

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की 75 एम्बुलेंस का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

पूजा सिंह

Inauguration of 75 ambulances: शहरों से लेकर दरदराज के गांवों में जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में शिवसेना नेताओं का काफी योगदान रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस निमित्त डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की तरफ से एक साथ 75 रुग्णवाहिकाओं का लोकार्पण शिवसेना के मुख्यनेता एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हांथों किया गया।

सांसद श्रीकांत शिंदे ने बताया कि ये एम्बुलेंस राज्य के दुर्गम व अतिदुर्गम भागों में मुफ्त सेवाएं देंगी. इससे जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। डॉ श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की ओर से राज्य भर में हजारों जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा के लिए मदद की जाती है।

कोरोना काल में भी सैकड़ों फाउंडेशन ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई

कोरोना काल में भी डॉ श्रीकांत फाउंडेशन के तरफ से राज्य भर में सैकड़ों एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। अब पीएम के 75 वें जन्मदिन पर भी 75 एम्बुलेंस की सौगात जरूरतमंद को मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित कई लोग हुए शामिल

लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, राष्ट्रीय प्रवक्त्या शायना एन. सी., शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष प्रमुख मंगेश चिवटे, बालाजी पाटील खतगावकर आदि गणमान्य मान्यवर उपस्थित थे।

रिपोर्ट- सूर्यप्रकाश मिश्र@नवभारत

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें