विधानमंडल की सीढ़ियों पर विपक्ष ने नारेबाजी कर उड़ाया मजाक (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

'ओम फट् स्वाहा...'! विधानमंडल की सीढ़ियों पर सरकार के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी

विपक्ष ने सत्ताधारी नेताओं की आलोचना की और नारेबाजी करते हुए कई नेताओं का मजाक भी उड़ाया गया। सुबह विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

आंचल लोखंडे

मुंबई: विधानमंडल के मानसून सत्र के सातवें दिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सम्मान समारोह के लिए महाराष्ट्र विधान भवन पहुंच रहे थे। तभी विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद रिक्त रखने वाली महायुती सरकार के खिलाफ महा विकास अघाड़ी के नेता विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद रिक्त रखना विधानमंडल की रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुरूप नहीं है, इसलिए विपक्ष ने विधानमंडल की कार्यवाही का बहिष्कार किया और विरोध किया। इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने सत्ताधारी नेताओं की आलोचना की और नारेबाजी करते हुए कई नेताओं का मजाक भी उड़ाया गया।

सदन से वॉकआउट

सुबह विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विपक्ष विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठ गया और नारे लगाते हुए कहा, "चीफ जस्टिस न्याय दो, चीफ जस्टिस न्याय दो..." विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मंत्री नितेश राणे पर आक्रामक

महायुति मंत्री नितेश राणे जब विधान भवन की सीढ़ियों पर चल रहे थे, तो विपक्ष ने 'मुर्गी चोरों का क्या करें, नीचे सिर और ऊपर पैर ' जैसे नारे लगाए। वहीं आदित्य ठाकरे ने नितेश राणे के लिए चायनीज बिल्ली एसा जिक्र तक कर डाला। नितेश राणे ने इस वक्त हात हिलाते हुए ध्यान न देते हुए पल्ला झाड़ा और सिधे चल दिए।

ये भी पढ़े:

'मर्सिडीज' ,'मर्सिडीज' ,'मर्सिडीज'

उसी समय विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे जब विधान भवन की सीढ़ियों पर चल रही थीं, तो विधायक आदित्य ठाकरे ने 'मर्सिडीज', 'मर्सिडीज', 'मर्सिडीज' ऐसी घोषणा की। इससे नीलम गोरे के चेहरे पर गुस्सा झलक रहा था, वह थोड़ी देर के लिए रुकीं और पीछे मुड़कर सभी को गुस्से से देखा।

'ओम फट स्वाहा...'

उसके तुरंत बाद जैसे ही भरत गोगावले विधान भवन में दाखिल हुए, विपक्ष ने 'ओम फट स्वाहा...' के नारे लगाए। फिर आदित्य ठाकरे ने को तौलिया पहनने कि एक्टिंग कर उनका मजाक उड़ाया। बता दें कि कुछ दिन पहले भरतशेठ गोगावले पर अघोरी पूजा करने का आरोप लगा था जिसके कुछ वीडियो वायरल भी हुए थे।

'50 खोके.. एकदम ओके...'

इस बीच, जब मंत्री संजय शिरसाठ विधान भवन की सीढ़ियों पर पहुँचे, तो शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने '50 खोके.. एकदम ओके...' नारे लगाए, जब पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तो "स्कूल यूनिफॉर्म कहाँ गई... गुजरात गई" जैसे नारे लगाए गए। इस प्रकार प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने सत्तापक्ष के नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जिससे कई नेता आगबबूला भी हो गए।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज