नितेश राणे (सोर्स - सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

Mumbai Nitesh Rane: संजय राउत द्वारा दायर मानहानि मामले में मुंबई की अदालत ने कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। राणे ने राउत की तुलना सांप से करते हुए तीखी टिप्पणी की थी।

रूपम सिंह

Maharashtra Cabinet Minister Court Hearing: महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई की माझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नितेश राणे के खिलाफ जामीनपात्र वारंट जारी किया है। अदालत ने शिव सेना सांसद संजय राऊत की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में ये फैसला लिया है। नितेश राणे महाराष्ट्र सरकार में बंदरगाह विकास और मत्स्य पालन मंत्री हैं।

मई 2023 में राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए संजय राउत पर तीखा हमला बोला था। नितेश राणे ने दावा किया था कि संजय राऊत जल्द ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर राकां में शामिल होने वाले हैं। नितेश ने अपने बयान में संजय राऊत की तुलना एक सांप से की थी और कहा था कि वो जून 2023 तक एनसीपी जॉइन कर लेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि राउत पीठ पीछे उद्धव ठाकरे के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। राऊत ने नितेश के इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया था। राउत ने दावा किया था कि इस तरह की बयानबाजी से उनकी सार्वजनिक छवि और राजनीतिक करियर को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

शिवसेना यूबीटी और एनसीपी दोनों ने ही राणे के दावे को तुरंत खारिज कर दिया था। इसके बाद राऊत ने मजिस्ट्रेट अदालत में राणे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। राणे को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहिए, लेकिन वो पेश नहीं हो रहे हैं।

इस मामले की सुनवाई पिछले कई महीनों से चल रही है। अदालत ने नितेश राणे को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार समन जारी किए थे। पिछले साल जून में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

ये पहली बार नहीं है जब इस मामले में राणे के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। इससे पहले, दो जमानती वारंट और एक गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे, जिन्हें राणे ने रद्द करवा लिया था।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें