हितेश को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

New India Cooperative Bank Scam: हितेश मेहता को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा, 122 करोड़ की हेराफेरी का आराेप

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में मुंबई की एक अदालत ने रविवार को बैंक के पूर्व महाप्रबंधक हितेश मेहता को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में मुंबई की एक अदालत ने रविवार को बैंक के महाप्रबंधक हितेश मेहता को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हितेश पर बैंक से 122 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी करने का आरोप है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने हितेश को कई घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हितेश मेहता और मामले के एक अन्य आरोपी धर्मेश पौन को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए दोनों को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि 14 फरवरी को मुंबई की न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को आरबीआई द्वारा प्रतिबंध लगाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद मुंबई में स्थित बैंक की कई शाखाओं पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई थी और हड़कंप मच गया था। कुछ देर बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ था कि बैंक के महाप्रबंधक हितेश मेहता ने बैंक के खजाने से 122 करोड़ रुपये निकाल लिए है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच के लिए EOW को ट्रांसफर कर दिया। ईओडब्ल्यू ने लंबी पूछताछ के बाद हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के मुताबिक, यह गड़बड़ी 2020 से 2025 बीच हुई है। दादर पुलिस ने इस संदर्भ में BNS की धारा 316(5) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की थी, जिस पर अब गिरफ्तारी हो चुकी है।

122 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब हितेश मेहता बैंक के महाप्रबंधक थे तब वे दादर और गोरेगांव ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस समय यह बात सामने आई थी कि हितेश ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दोनों शाखाओं के खातों से 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में बैंक के मुख्य लेखा अधिकारी द्वारा दादर थाने में की गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है।

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज