काॅन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

New India Cooperative Bank Scam: एक माह से फरार आरोपी अरुणाचलम ने EOW के सामने किया सरेंडर, अब तक 6 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार को न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

मुंबई: पिछले दिनाें आरबीआई ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर कई तरह के बैन लगाए थे। जिसके बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया था। इस बैंक में 122 करोड़ का घोटाला सामने आया था। जिसके बाद पूर्व महाप्रबंधक और खातों के प्रमुख हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक आरोपी अब तक फरार था। फरार चल रहे अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर को लेकर रविवार को पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रविवार को न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने से फरार चल रहे अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने रविवार को सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में सरेंडर कर दिया।

अरुणाचलम को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने के बाद अरुणाचलम मारुथुवर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में यह छठी गिरफ़्तारी है। पुलिस के मुताबिक, अरुणाचलम को सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और खातों के प्रमुख हितेश मेहता से गबन की गई राशि में से लगभग 30 करोड़ रुपए मिले थे।

सिविल ठेकेदार कपिल देधिया को गुजरात से किया गिरफ्तार

वित्तीय अपराध निरोधक इकाई ने शुक्रवार को वांछित आरोपी और सिविल ठेकेदार कपिल देधिया को पड़ोसी गुजरात के वडोदरा से गिरफ़्तार किया। यहां की एक अदालत ने उसे 19 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गबन की गई राशि में से 12 करोड़ रुपए उसके खाते में जमा किए गए थे।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के मुंबई स्थित प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों से पूर्व महाप्रबंधक हितेश मेहता ने 122 करोड़ रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में जांच जारी है।

बैंक में गबन के मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा कुछ और व्यक्तियों को भी वांछित आरोपी बनाया गया है, जिनमें बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी, पूर्व वाइस चेयरमैन गौरी भानु भी शामिल हैं, जो घोटाला सामने आने से ठीक पहले विदेश भाग गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन