फाइल फोटो 
मुंबई

NCB ने एक सप्ताह में 5 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा, कूरियर से हो रही तस्करी

प्रभाकर दुबे

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का ड्रग्स तस्करों (Drug Smugglers) के खिलाफ अभियान जारी है। पिछले एक सप्ताह में एनसीबी ने दो कूरियर (Courier) से भेजे जा रहे ड्रग्स (Drug) के दो पार्सल पकड़े। दो पार्सल में 88 किलो 870 ग्राम गांजा और 4 किलो 950 ग्राम मेथाक्विलोन था। एक पार्सल अमेरिका से मुंबई भेजा गया था, जबकि दूसरा पार्सल नागपुर से न्यूजीलैंड (Nagpur to New Zealand) भेजा जाना था। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस बात की छानबीन कर रही है कि ड्रग्स पार्सल कूरियर से किसने भेजा और किसके जरिए कतर भेजा जाने वाला था।

नागपुर से ड्रग्स तस्करी का कनेक्शन

एनसीबी को नागपुर से डीएचएल एक्सप्रेस कूरियर कंपनी से ड्रग्स न्यूजीलैंड का पार्सल भेजे जाने की सूचना मिली। एनसीबी की टीम ने कूरियर कंपनी के दफ्तर में छापेमारी कर दो पार्सल को अपने अधिकार में ले लिया और उसकी जांच की, तो पता चला कि एक पार्सल में 870 ग्राम गांजा छुपाकर रखा गया था। गांजा अमेरिका से मुंबई होकर नागपुर जाना था। इसी तरह से नागपुर से डीएचएल एक्सप्रेस कूरियर कंपनी से न्यूजीलैंड 4 किलो 950 ग्राम मेथाक्विलोन भेजा जा रहा था।

तस्करी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय

दो पार्सल के अलावा एनसीबी की टीम ने कर्जत से मुंबई आने वाले हाईवे के किनारे ढाबे से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों को पकड़ा। दोनों बाइक से थे और वे मुंबई जा रहे थे। उनके पास से 88 किलो गांजा पकड़ा। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर अमित घवाटे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 5 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कूरियर से ड्रग्स की तस्करी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस