ईवीएम 
मुंबई

Navi Mumbai Municipal Election 2025-26 के लिए ईवीएम पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Maharashtra Local Body Election: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2025-26 के लिए 3500 से अधिक ईवीएम का फर्स्ट लेवल इंस्पेक्शन पूरा हो चुका है, चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव 2025-26 को आसानी से कराने के लिए सभी जरूरी सिस्टम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

जिसका निरीक्षण करने के लिए मनपा डॉ कैलाश शिंदे ने कोपरखैरणे और तुर्भे में रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस का दौरा किया, जहां पर उन्होंने चुनाव के लिए ईवीएम को तैयार करने के काम का निरीक्षण किया।

नवी मुंबई मनपा चुनाव के लिए 3500 से ज्यादा चुनाव मशीनों का फर्स्ट लेवल इंस्पेक्शन पूरा हो गया है। मध्य प्रदेश से लाई गई इन ईवीएम मशीनों को पुलिस एस्कॉर्ट में और गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर लगाकर सुरक्षित रूप से नवी मुंबई लाने के बाद, बेलापुर के वारकरी भवन में रखा गया।

जहां पर मशीन ऑपरेशन कंट्रोल ऑफिसर डिप्टी कमिश्नर डॉ। कैलाश गायकवाड़ और कोऑर्डिनेशन ऑफिसर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विद्युत ने इन मशीनों का फर्स्ट-लेवल इंस्पेक्शन किया।

हैदराबाद से आए हैं 3 विशेषज्ञ इंजीनियर

मनपा प्रशासन के अनुसार प्रवीण गाडे के नियंत्रण में 35 चुनाव मास्टर ट्रेनर की मदद से मशीनों का फर्स्ट लेवल इंस्पेक्शन किया पूरे हो चुके हैं। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के सामने यह प्रथम स्तर का निरीक्षण किया गया है। इनमें से प्रत्येक मशीन का इलेक्ट्रॉनिक कमीशन ऑफ इंडिया, हैदराबाद के 3 विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा गहन निरीक्षण किया गया है और इन मशीनों को प्रमाणित किया गया है। इन प्रमाणित मशीनों में से कुल 80 ईवीएम मशीनें, प्रत्येक चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्यालय में 10, 8 प्रभागों में प्रशिक्षण के लिए भेजी गई है। जहां पर सभी प्रभागों का पहला प्रशिक्षण सत्र पूरा हो गया है।

1500 कंट्रोल यूनिट

1500 से अधिक कंट्रोल यूनिट और 3500 से अधिक बैलेट यूनिट वाली ये वोटिंग मशीनें सभी 8 प्रभागों में चुनाव निर्णय अधिकारियों के कार्यालयों में मतदान केंद्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए और उनमें 20 प्रतिशत से अधिक मशीनें उपलब्ध कराकर वित्तरित्त की गई है।

मतदान केंद्रों पर बैलेट पेपर लगाकर इन मशीनों का चुनाव निर्णय अधिकारी स्तर पर फिर से निरीक्षण किया जा रहा है। सोमनाथ केकाण ने इलेक्शन कमीशन के साथ कोपरखैरणे और तुर्भ में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस का दौरा किया और इलेक्शन मशीनों की सीलिंग प्रोसेस का इंस्पेक्शन किया। इसके लिए हर इलेक्शन कमीशन ऑफिस में मास्टर ट्रेनर अपॉइंट किए गए है। इंजीनियरों की टीम टेक्निकल प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए तैयार रहेगी।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए