Navi Mumbai International Airport Trial: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार को घोषणा की कि उसने अपना पहला फुल-स्केल इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रायल पूरा कर लिया है, जो 29 और 30 नवंबर को हुआ था। यह एक्सरसाइज 25 दिसंबर से कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने की तैयारियों में एक बड़ा कदम है। नवी मुंबई हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, सैकड़ों वॉलंटियर्स के साथ हुए इस ट्रायल में, जो पैसेंजर के तौर पर काम कर रहे थे।
25 दिसंबर को शुरू होने वाले एयरपोर्ट के पहले फ्लाइट ऑपरेशन से पहले सभी जरूरी प्रोसेस को टेस्ट किया गया। एक्सरसाइज के दौरान, पैसेंजर्स ने यात्रा के हर स्टेज को पूरा किया, जिसमें चेक-इन के बाद सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग प्रोसीजर और बैगेज क्लेम शामिल थे।
सोशल मीडिया मंच X पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर नवी मुंबई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने लिखा, हम जल्द ही आप सभी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं, जैसे ही हम 25 दिसंबर को फ्लाइट्स की तैयारी कर रहे हैं, हमारी टीम ने सैकड़ों सिम्युलेटेड यात्रियों के साथ अपना पहला फुल-स्केल इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ चेक-इन से लेकर सिक्योरिटी, बोर्डिंग और बैगेज रिक्लेम तक हर स्टेप को पूरी तरह से टेस्ट किया गया। इस माइलस्टोन को मुमकिन बनाने के लिए हमारे 'पहले यात्रियों, सीआईएसएफ, एल एंड टी हमारे एयरलाइन पार्टनर्स और पूरी हवाई अड्डे की टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया है।
अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस नवी मुंबई हवाई अड्डे से अपना ऑपरेशन शुरू करेंगी, और सर्विस 25 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी। यह लॉन्च नए एयरपोर्ट के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अब दिल्ली, गोवा, कोच्चि, अहमदाबाद लखनऊ और दूसरे शहरों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देगा, इससे देश और दुनियां भर के शहर जुड़ने वाले हैं, जिससे नवी मुंबई का महत्व बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पैसेंजर लोड काफी कम होने की उम्मीद है। 1,160 हेक्टेयर में फैला, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए दूसरा बड़ा एविएशन हब होगा।