नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

29 मार्च से नवी मुंबई एयरपोर्ट से 6 शहरों के लिए उड़ानें शुरू, इंडिगो का बड़ा विस्तार

Indigo ATR Network Expansion: 29 मार्च से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर के लिए उड़ानें शुरू होंगी।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport Flight Operation: 29 मार्च से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से छह शहरों के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। प्रारंभिक चरण में अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर के लिए फ्लाइट्स संचालित होंगी।

इन उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यात्रियों को टिकट इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

एटीआर नेटवर्क विस्तार पर जोर

नवी मुंबई से उड़ानों में बढ़ोतरी इंडिगो के एटीआर नेटवर्क विस्तार की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और छोटे शहरों से बड़े शहरों तक यात्रा को अधिक सुलभ और तेज बनाना है। एटीआर विमान कम दूरी के मार्गों पर संचालन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलती है।

लंबी दूरी की उड़ानों में बदलाव

हाल ही में इंडिगो ने वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट के संचालन में कुछ तकनीकी और परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण फरवरी की शुरुआत में अपनी लंबी दूरी की उड़ानों के समय में बदलाव की घोषणा की थी। अब नवी मुंबई से शुरू होने वाली नई क्षेत्रीय उड़ानें कंपनी के नेटवर्क को और व्यापक बनाएंगी।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इन छह शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और निवेश गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही, मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ती हवाई यातायात मांग को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए