महाराष्ट्र में 95 हजार वाहनों में ट्रैकिंग सुविधा, पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी मदद 
मुंबई

महाराष्ट्र में 95 हजार वाहनों में ट्रैकिंग सुविधा, पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी मदद

GPS Tracking Device: महाराष्ट्र में 95,000 यात्री वाहनों में GPS आधारित ट्रैकिंग डिवाइस लगे। SOS पैनिक बटन से महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा होगी मजबूत।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र में लगभग 95,000 यात्री वाहनों में अब अनिवार्य ट्रैकिंग उपकरण लगा दिए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह उपकरण वास्तविक समय पर निगरानी और ऑनबोर्ड एसओएस अलर्ट सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे विशेष रूप से महिलाओं समेत अन्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है।

महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीपीएस-सक्षम वाहन स्थान ट्रैकिंग उपकरण (वीएलटीडी) अधिकारियों को मुंबई के अंधेरी आरटीओ में नव स्थापित नियंत्रण कक्ष से वाहन के स्थान का तुरंत पता लगाने की सुविधा प्रदान करते हैं।

मोटर वाहन विभाग ने क्या कहा?

महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में कुल 94,974 वाहनों को जीपीएस-सक्षम वीएलटीडी से सुसज्जित किया गया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यदि कोई भी यात्री इन वाहनों के अंदर लाल रंग का पैनिक बटन दबाता है, तो यह नियंत्रण कक्ष पैनल पर वाहन के विवरण और उसके वास्तविक समय के स्थान के साथ तत्काल प्रभाव से अलर्ट (सतर्क) करता है।''

अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सहायक मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ-साथ सेवा प्रदाताओं के कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहते हैं। ये कर्मचारी एसओएस अलर्ट प्राप्त होने के बाद निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां