प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबईकरों को मिलेगी बड़ी राहत! 26 जनवरी से दौड़ेंगी 26 नई AC लोकल ट्रेनें, जानें क्या होंगे रूट

Central Railway: 26 जनवरी से मुंबई उपनगरीय रेल में यात्रियों को राहत मिलेगी। सेंट्रल की 14 और वेस्टर्न की 12 नई एसी लोकल सेवाओं से भीड़ कम होगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा।

अंकिता पटेल

Mumbai AC Local Train: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क में 26 जनवरी से यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर की सौगात मिलने जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने 14 और वेस्टर्न रेलवे ने 12 एसी लोकल अपने सेक्शन पर लोकल सेवाओं का संचालन बढ़ाने जा रहे हैं। यह कदम बढ़ती मांग, यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

पश्चिम रेलवे : वेस्टर्न रेलवे 26 जनवरी से चर्चगेट-विरार सेक्शन पर 12 नई ऐसी लोकल सेवाएं शुरू करेगा, जिनमें से 6 अप और 6 डाउन रहेगा। इनमें कुछ सेवाएं पीक आवर्स में और कुछ नॉन-पीक समय में चलाई जाएंगी।

इन नई सेवाओं के जुड़ने से इस रूट पर ऐसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 121 हो जाएगी। रोजाना लाखों यात्रियों वाले इस सेक्शन पर यह विस्तार भीड़ और असुविधा को कम करने में मददगार माना जा रहा है।

रेलवे / लाइन एसी लोकल सेवाओं की संख्या
वेस्टर्न रेलवे में नई एसी सेवाएं 12
वेस्टर्न रेलवे पर कुल एसी लोकल सेवाएं 121
हार्बर लाइन पर बदली जा रही एसी सेवाएं 14
मध्य रेलवे पर कुल एसी लोकल सेवाएं 94

सेंट्रल रेलवे:  दूसरी ओर हार्बर लाइन पर साढ़े तीन साल बाद एसी लोकल की वापसी हो रही है। सेंट्रल रेलवे 26 जनवरी से सीएसएमटी-पनवेल कॉरिडोर पर 14 नॉन-एसी सेवाओं को एसी में बदलेगा।।

यह 60 किलोमीटर लंबा रूट नवी मुंबई के यात्रियों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। रेलवे के आंतरिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, अप और डाउन दिशा में 7-7 एसी सेवाएं चलेंगी।

इनमें से दो सेवाएं सुबह और शाम के व्यस्त समय में होंगी, जबकि सोमवार से शनिवार तक एसी और रविवार को इन्हें नॉन-एसी के रूप में चलाया जाएगा। इन नई सेवाओं के जुड़ने से इस रूट पर ऐसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 94 हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हार्बर लाइन पर एसी लोकल सेवाएं मई 2022 में कम यात्रियों और विरोध के कारण बंद की गई थी। बाद में इन्हें मेन लाइन पर शिफ्ट किया गया, अब नवी मुंबई और आसपास के इलाकों से बढ़ती मांग को देखते हुए इन्हें फिर से शुरू किया जा रहा है। नवी मुंबई रेलवे प्रवासी संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO