मुंबई रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई से छठ पर गांव जाने की होड़, CSMT-LTT से चलने वाली ट्रेनें फुल, बोगियों में ठूंसकर सफर कर रहे यात्री

Mumbai Railway Stations: छठ पर्व पर मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले प्रवासियों की एलटीटी और सीएसएमटी स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ी। जनरल डिब्बों में जगह पाने के लिए यात्री घंटों कतार में लगे।

रूपम सिंह

Highlights

  • छठ पर्व पर मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल।

  • बिहार-UP जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा, नवंबर में 10 लाख से अधिक टिकट बुक।

  • भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं, RPF-GRP की अतिरिक्त तैनाती।

Chhath Puja Mumbai Railway Stations LTT CSMT Rush: दिवाली के बाद अब छठ पर्व मनाने के लिए मुंबई में रहने वाले परदेशी बड़ी संख्या में अपने गांवों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

आलम यह है कि भीड़ के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह मिलना तक मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कई ट्रेनों की बोगियों में खड़े रहने तक की जगह नहीं बच रही है। भीड़ से बचने और ट्रेन में जगह पाने की उम्मीद में यात्री घंटों पहले ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में रेल प्रशासन के सामने भी भीड़ प्रबंधन की चुनौती खड़ी हो गई है।

छठ के चलते मुंबई से यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी समेत उत्तर भारत की ओर जाने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीएसएमटी, एलटीटी, ठाणे शहर, कल्याण जैसे स्टेशनों पर स्पेशल समेत सभी ट्रेनें पूरी तरह पैक हैं। छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर लंबी दूरी की गाड़ियों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच तो भारी होड़ मची हुई दिखाई दे रही है।

कन्फर्म टिकट न मिलने से जनरल बोगियों में सवार होने के लिए मुसाफिर रेलवे स्टेशनों पर 6-6 घंटे पहले पहुंचकर लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। इस वजह से बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद लोग परिवार संग पर्व मनाने के लिए किसी तरह सफर करने को मजबूर हैं।

बिहार के यात्रियों की संख्या सर्वाधिक

मध्य रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में अब तक 10 लाख से अधिक यात्री टिकट आरक्षित करा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर किए गए पुख्ता इंतजाम

भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने टर्मिनस स्टेशनों पर शेड वाले वेटिंग एरिया बनाए है और कतारें संभालने के लिए आरपीएफ व वाणिज्य कर्मियों को तैनात किया है। स्टेशनों पर पानी, रोशनी व शौचालय के पुख्ता इंतजाम के साथ भ्रम टालने के लिए ऐन वक्त पर प्लेटफॉर्म बदलने पर रोक लगाई गई है।

चल रहीं स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे पूरी क्षमता से ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यूपी और बिहार के लिए रोजाना सैकड़ों नियमित के साथ ही स्पेशल ट्रेनों की

महापर्व पर मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
पीके मालविया, सिनियर इंस्पेक्टर, आरपीएफ, एलटीटी
कोशिश कर रहे थे, लेकिन दो महीने पहले से टिकट की वेटिंग लिस्ट कन्फर्म नहीं हुई। जनरल डिब्बे में जगह पाने के लिए दोपहर से ही स्टेशन पर आकर लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ट्रेन में इतनी भीड़ है कि अंदर सांस लेना भी मुश्किल है।
राकेश हरिजन, ठाणे

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन