मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

चुलबुल पांडे बनने का शौक पड़ेगा भारी, वर्दी में रील बनाने पर रोक; महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों को सर्कुलर जारी

Mumbai Police ने वर्दी में रहते हुए रील, मिनी-व्लॉग या अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Police Social Media Ban On Uniform: मुंबई पुलिस ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी में रहते हुए रील, मिनी-व्लॉग या किसी भी अन्य प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सख्त रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

यह निर्णय तब लिया गया जब यह देखा गया कि कार्यालय परिसर, सरकारी वाहनों, उपकरणों और आधिकारिक कर्तव्यों से संबंधित संवेदनशील जानकारी अनजाने में ऐसे वीडियो में दिखाई दे रही थी।

बता दें कि, जुलाई 2025 में, महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे।

तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई मुंबई पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस

उपायुक्त दत्तात्रेय कांबले ने शहर भर के करीब 51 हजार पुलिसकर्मियों को एक परिपत्र जारी किया है। उनके पर्यवेक्षण में कार्यरत सोशल मीडिया लैब को ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। परिपत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्दी में वीडियो बनाने या पोस्ट करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी-अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। देखा गया कि कई बार ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान, सरकारी वाहन, उपकरण और कार्यालय परिसर अनजाने में कैमरे में आ जाते हैं। सर्कुलर में यह भी साफ किया गया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल निजी जीवन तक सीमित रखा जाए और ड्यूटी या यूनिफॉर्म से जुड़े किसी भी तरह के कंटेंट को साझा करने से बचा जाए।

इससे पुलिसकर्मियों की प्राइवेसी होती है प्रभावित

पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के वीडियो से न सिर्फ पुलिसकर्मियों की प्राइवेसी प्रभावित होती है, बल्कि ऑपरेशनल सिक्योरिटी को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे "खाकी स्वैग" जैसे ट्रेंड पर अब रोक लगने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को दी गई विशेष जिम्मेदारी

इस आदेश को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। लैब अलग-अलग - ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और अगर कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

विस में उठ चुका है मुद्दा

गौरतलब है कि इससे पहले कुछ विधायकों ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया था कि पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां