मुंबई वन ऐप (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai News: पहले दिन ही मुंबई वन ऐप में गड़बड़ी, 11 स्टेशन दिखने से यात्रियों में नाराजगी

Mumbai News: गुरुवार को मुंबई वन ऐप लॉन्च को लॉन्च किया गया था। लेकिन 35,000 डाउनलोड के बाद इस ऐप में Technical Error के कारण11 स्टेशन गायब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब भारत का पहला इंटीग्रेटेड पब्लिक ट्रान्सपोर्ट टिकटिंग मोबाइल ऐप 'मुंबई वन ' लॉन्च किया गया।

लेकिन इस 'वन नेशन, वन टिकट के सपने को पहले ही दिन कुछ तकनीकी दिक्कतों ने झटका दे दिया। सुबह ऐप को 5:30 बजे लाइव किया गया था, पर कई यूजर्स को यह गूगल प्ले स्टोर पर करीब सुबह के 8:30 बजे के बाद ही दिखाई दिया। तब तक सैकड़ों यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई।

11 स्टेशन गायब, यात्रियों में भ्रम

सबसे बड़ी समस्या तब सामने आई जब मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन (लाइन 3) के 11 स्टेशन साइंस म्यूजियम से कफ परेड तक ऐप पर दिखाई ही नहीं दिए यात्रियों को बली नाका से आगे टिकट बुक करने का विकल्प नहीं मिल रहा था। एक यात्री ने पोस्ट किया "फेयर टेबल अधूरा दिख रहा है और आगे का बुकिंग ऑप्शन नहीं खुल रहा। इस पर एमएमआरडीए ने सफाई दी कि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन नए स्टेशनों का डेटा सुबह 8:30 बजे उपलब्ध कराया, जो मेट्रो लाइन-3 के उद्घाटन के बाद था। "बैकएंड टीम काम पर लगी है। शुक्रवार से सभी स्टेशन ऐप पर दिखने लगेंगे

पहले दिन की डिमांड जबरदस्त

पहले ही दिन ऐप को 35,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया और शाम तक करीब 30,000 यूजर्स ने इसका इस्तेमाल किया, एमएमआरडीए के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म में फिलहाल 11 पब्लिक ट्रान्सपोर्ट ऑपरेटर शामिल हैं, जिनमें मुंबई मेट्रो, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे, बेस्ट, सिडको ठाणे, मीरा भायंदर, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रान्सपोर्ट जैसी एजेंसियां शामिल हैं। केवल वसई-विरार मोटर ट्रान्सपोर्ट को अभी जोड़ा नहीं गया है।

कैशबैक ऑफर और आगे की योजनाएं

  • मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ संजय मुखर्जी ने बताया, "हमने बिलडेस्क पेमेंट गेटवे से टाई-अप किया है और जल्द ही भीम यूपीआई जोड़ने जा रहे हैं।
  • यूपीआई के जरिए टिकट खरीदने पर दिसंबर तक 20 से अधिक टिकट पर 20% कैशबैक मिलेगा।
  • आने वाले हफ्तों में मुंबई वन ऐप पर रिटर्न टिकट और लोकल ट्रेनों के सीजन पास का विकल्प भी जोड़ा जाएगा,
  • यह ऐप यात्रियों को "क्विक टिकट बुकिंग" या "प्लान जर्नी" के जरिए तेजी से टिकट लेने की सुविधा देता है।
  • पेमेंट के बाद मिलने वाला QR कोड ही अब मुंबई की बसों, मेट्रो और ट्रेनों में सफर का नया टिकट बन गया है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा