प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई-नासिक हाईवे पर 8.50 करोड़ के माल की लूट का पर्दाफाश, झूठी साजिश रचने वाला ट्रक चालक और 5 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Nashik Highway: भिवंडी पुलिस ने मुंबई-नासिक हाईवे पर 8.50 करोड़ के माल की लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है। साजिश रचने वाले ट्रक चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद किया।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई-नाशिक हाईवे पर ₹8.50 करोड़ के माल की कथित लूट का खुलासा।

  • पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक और हेल्पर ने लूट की झूठी कहानी रची।

  • पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरा माल बरामद करने का दावा किया।

Maharashtra Crime News: मुंबई-नासिक हाईवे पर 8.50 करोड़ रुपये के माल से भरे कंटेनर की लूट की शिकायत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भिवंडी तहसील पुलिस की जांच में सामने आया कि शिकायत दर्ज कराने वाला ट्रक चालक ही कथित साजिश में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटा गया पूरा माल बरामद करने का दावा किया है।

नोएडा-गुरुग्राम से भिवंडी पहुंचना था माल

पुलिस के अनुसार, पतंजलि ट्रांसपोर्ट के कंटेनर में ग्लेन फार्मा कंपनी का 8.50 करोड़ रुपये का माल भरकर नोएडा-गुरुग्राम से भिवंडी तहसील के पूर्णा स्थित गोदाम में पहुंचाया जाना था। 2 अक्टूबर की रात कंटेनर येवई नाका पहुंचा। चालक सोमनाथ पाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कंटेनर रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे अगवा करने के बाद माल समेत कंटेनर लूट लिया।

चालक ने फोन पर कंपनी मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कंपनी मालिक के कहने पर उसने भिवंडी तहसील पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान चालक पर गहराया शक

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में योगेशकुमार जैस्वार, मनीष पाल और शिवकुमार धुरिया को हिरासत में लिया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि कंटेनर पालघर जिले के बोईसर में छिपाकर रखा गया था, जबकि उसमें लदा माल एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर 8.50 करोड़ रुपये का पूरा माल बरामद कर लिया।

चालक और हेल्पर की भूमिका आई सामने

तकनीकी जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को ट्रक चालक सोमनाथ पाल और हेल्पर रामसिंग यादव की भूमिका पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि चालक और हेल्पर ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी।

मामले में सात लोगों की भूमिका की जांच

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल सात लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। बरामदगी के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये के माल की कथित लूट के पीछे की साजिश उजागर हुई है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट