मुबंई मेट्रो (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई मेट्रो सफर अब होगा आसान, ONE TICKET APP से एक क्लिक में होगी पूरी यात्रा

Mumbai News: मुंबई मेट्रो का सफर अब आसान होगा। क्योंकि ONE TICKET APP से यात्री हर लाइन का टिकट एक क्लिक में बुक कर पाएंगे। यात्री अब पूरे 340 किलोमीटर नेटवर्क पर बिना झंझट यात्रा कर सकेंगे।

सोनाली चावरे

Mumbai One Ticket App:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो सफर अब और आसान होने जा रहा है। तेजी से बढ़ते मेट्रो नेटवर्क और अलग-अलग लाइनों के कारण यात्रियों को अब तक हर लाइन के लिए अलग-अलग टिकट लेना पड़ता था, लेकिन अब इस झंझट का अंत होने वाला है। मुंबईकरों के लिए लॉन्च किया गया है ONE TICKET APP, जो एक क्लिक में पूरी यात्रा का टिकट उपलब्ध कराएगा।

फिलहाल मुंबई में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क चालू है, लेकिन आने वाले महीनों और वर्षों में इसमें 270 किलोमीटर और जुड़ने जा रहे हैं। यानी जल्द ही मुंबई का मेट्रो नेटवर्क 340 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। इस बड़े विस्तार के साथ ही यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या थी हर लाइन के लिए अलग टिकट खरीदना। इसी चुनौती का हल लेकर आया है यह वन टिकट ऐप, जिसे ONDC नेटवर्क पर पेश किया गया है।

यह ऐप यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी मेट्रो लाइनों के लिए टिकट बुक करने की सुविधा देता है। यानी अगर कोई यात्री दहिसर से बीकेसी तक या फिर अंधेरी से कोलाबा तक सफर करना चाहता है, तो उसे अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। अब पूरा सफर सिर्फ एक बार बुकिंग से संभव होगा।

ऐप की खासियतें

  • गूगल की मदद से नजदीकी मेट्रो स्टेशन खुद-ब-खुद सिलेक्ट हो जाएगा।
  • हर लाइन के लिए अलग टिकट की जरूरत नहीं।
  • स्टेशन और रूट की अतिरिक्त जानकारी ऐप पर मिलेगी।
  • रोजाना यात्रा करने वालों से लेकर कभी-कभार सफर करने वालों तक सभी के लिए उपयोगी।
  • एक बार में अधिकतम 4 टिकट खरीदे जा सकते हैं।

टिकट बुकिंग का तरीका बेहद आसान

  • ऐप का नाम है One Ticket India जो एंड्रॉयड और iOS स्टोर पर उपलब्ध है।
  • मोबाइल नंबर से साइन-अप कर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा।
  • ऐप आपके नजदीकी मेट्रो स्टेशन को ऑटो-डिटेक्ट कर लेगा।
  • सोर्स और डेस्टिनेशन चुनें और पेमेंट करें।
  • टिकट ऐप पर ही जनरेट होगा जिसे सीधे मेट्रो गेट पर स्कैन किया जा सकेगा।

सीकालस्ट्रिम के सीईओ रवीश सहाय का कहना है कि “यह ऐप मुंबईकरों के लिए ऐतिहासिक कदम है। एआई और डिजिटल कॉमर्स को मिलाकर भारत की यात्रा को नया आकार देने वाला है।” वहीं ओएनडीसी के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निहिल नायर ने कहा कि “यह यात्रियों के लिए एकीकृत और आसान सफर की शुरुआत है।”

यानी अब ऑफिस जाना हो या घूमने का प्लान बनाना, हर लाइन का टिकट अलग से खरीदने की परेशानी खत्म। मुंबई मेट्रो सफर सच में अब होने वाला है झंझट-मुक्त और आसान।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी