मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत करते पत्रकार (फोटो नवभारत)
मुंबई

Mumbai Health Camp: पत्रकारों की सेहत पर CM फडणवीस का फोकस, दिल से लेकर कैंसर तक की जांच की सुविधा एक ही जगह

Journalists Health Camp: मुंबई के विधान भवन में पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। करीब 750 लोगों की जांच हुई और 600 डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। सालभर स्वास्थ्य सहायता की पहल होगी।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Journalists Health Camp 750 Checked: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अनियमित काम के समय, लगातार यात्रा और घटनास्थलों पर घंटों काम करने के कारण पत्रकारों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

इसलिए पत्रकारों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल को प्राथमिकता देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विधान भवन में पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और इलाज शिविर आयोजित किया गया।

750 पत्रकारों की जांच

मुख्यमंत्री सहायता निधि और धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के समन्वय से आयोजित शिविर में करीब 750 पत्रकारों और अन्य लोगों की जांच की गई। करीब 600 विशेषज्ञ डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी इसमें शामिल हुए। सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

एक ही जगह कई जांच

शिविर में हृदय, आंख, त्वचा, हड्डी, पेट, श्वसन, कान-नाक-गला, स्त्री रोग, कैंसर, न्यूरोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य और सामान्य चिकित्सा सहित कई विभागों की सुविधा दी गई। ईसीजी, 2डी इको, एक्स-रे, रक्त जांच, मैमोग्राफी, एंडोस्कोपी और दंत जांच की व्यवस्था भी की गई।

इलाज के लिए नोडल अधिकारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पत्रकारों और उनके परिवारों को बीमारी के दौरान आवश्यक इलाज और चिकित्सा समन्वय उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था पत्रकारों को इलाज से जुड़ी आवश्यक जानकारी, सहायता और समन्वय उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

फडणवीस ने कहा कि पत्रकारों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को केवल एक शिविर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। सरकार पूरे वर्ष पत्रकारों और उनके परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य देखभाल और समय पर इलाज से पत्रकार अपने काम को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।

सक्षम लोकतंत्र के लिए स्वास्थ्य संवर्धन जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर और उपसभापति सचिन अहिर की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार स्वास्थ्य शिविर को विभिन्न पत्रकार संगठनों का सहयोग मिला। शिविर में पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इस पहल के माध्यम से पत्रकारों को नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने कहा कि पत्रकारों का काम अनियमित समय, लगातार यात्रा और तनावपूर्ण परिस्थितियों से जुड़ा होता है।

ऐसे में उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। स्वस्थ पत्रकार बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इससे न केवल पत्रकारिता मजबूत होगी, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को भी मजबूती मिलेगी।

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की