कार्यक्रम में मौजूद अमृता फडणवीस व अन्य अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में 'होम मिनिस्टर' कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले, विजेताओं को अमृता फडणवीस ने किया सम्मानित

Home Minister Program: उत्तर मुंबई में सांसद क्रीड़ा महोत्सव के तहत आयोजित ‘होम मिनिस्टर’ कार्यक्रम का फाइनल कांदिवली में हुआ। अमृता फडणवीस ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आकाश मसने

Sansad Khel Mahotsav In Mumbai: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल के नेतृत्व में आयोजित सांसद क्रीड़ा महोत्सव अंतर्गत 'होम मिनिस्टर' कार्यक्रम का फाइनल गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में समाज सेविका और गायिका अमृता फडणवीस ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए।

पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाली उत्तर मुंबई की कई महिलाओं को इस 'होम मिनिस्टर' कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। विजेता महिलाओं ने उन्हें यह मंच उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मुंबई भाजपा और आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

18 स्थानों पर हुआ 'होम मिनिस्टर' कार्यक्रम

पूरे उत्तर मुंबई में कुल 18 स्थानों पर 'होम मिनिस्टर' कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन सभी कार्यक्रमों की कुल 90 विजेता महिलाओं ने गुरुवार को कांदिवली-पश्चिम के सप्ताह मैदान में आयोजित अंतिम चरण में भाग लिया। मुख्य अतिथि अमृता देवेंद्र फडणवीस ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार के रूप में पैठणी साड़ी भेंट की। इसके अलावा, कई अन्य तरह के आकर्षक पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष दीपक (बाला) तावडे, पूर्व नगरसेवक और भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता विनोद शेलार, अखिल भारतीय महिला मोर्चा सदस्य माधवी भुता, उत्तर मुंबई की महासचिव योगिता पाटिल, अप्पा बेलवलकर, निखिल व्यास, उत्तर मुंबई महिला अध्यक्ष शीतल आंब्रे, संयोजिका अल्का नरसाले, प्रसिद्धि प्रमुख नीला कनुभाई राठोड, पूर्व नगरसेविका और अन्य पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें सार्वजनिक जीवन में भागीदारी का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां