मुंबई पुलिस की गिरफ्त में फर्जी IT और क्राइम ब्रांच का गिरोह (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Fake Raid: स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी सर्च वारंट दिखा कारोबारी से ठगे 1 करोड़ रूपएं, मुंबई पुलिस ने 6 को दबोचा

Fake Income Tax Raid: मुंबई के अंधेरी में फर्जी IT और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण कर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार हुए।

आलोक उमाकृष्ण

Fake Income Tax Gang Arrested In Mumbai: अंधेरी में ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तर्ज पर कारोबारी के कार्यालय में फर्जी इनकम टैक्स और क्राइम ब्रांच की रेड डालकर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

साकीनाका निवासी कारोबारी राजकुमार कंडासामी (49) का चकाला स्थित कार्यालय आंखों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का कारोबार करता है। 17 अगस्त को कर्मचारियों ने उन्हें फोन कर कार्यालय में रेड की जानकारी दी।

फर्जी अधिकारियों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ कार्यालय पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें उनकी ही बुक की गई कैब में जबरन बैठाकर कार्यालय ले गए।

फर्जी सर्च वारंट दिखाया

कार्यालय में छह पुरुष और तीन महिलाएं खुद को जांच दल के सदस्य बता रहे थे। आरोपियों ने फर्जी सर्च वारंट दिखाकर कारोबारी से दस्तखत करवाए और पेटी कैश के नाम पर 1.70 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद 1.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई।

मामला खत्म करने और गिरफ्तारी से बचाने के बदले आरोपियों ने 1 करोड़ रुपये की मांग की। कारोबारी ने जब आधिकारिक नोटिस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उनके जाने के बाद कारोबारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट और इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया, तब फर्जी रेड का खुलासा हुआ।

50 जगहों की CCTV फुटेज खंगाली

शिकायत के बाद अंधेरी पुलिस ने जांच शुरू की। सहायक पुलिस निरीक्षक रामदास कदम और उनकी टीम ने करीब 50 स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 4 सितंबर को संतोष उदय खोपटकर, विनय रमेश मोरे, प्रेम किशन सबनानी, प्रज्ञा हरीश माईन, रेशमा शामराव वारंग और सबीना हाफिज शेख को गिरफ्तार किया।

तीन अन्य आरोपी शबीना शेख, जितेंद्र मोरे और अशोक शिंदे फरार हैं। पुलिस के अनुसार, कारोबारी का पूर्व ड्राइवर संतोष खोपटकर भी साजिश में शामिल था और उसने आरोपियों को कारोबारी से जुड़ी जानकारी दी थी। आरोपी प्रेम किशन सबनानी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री