मुंबई गोल्ड स्मगलिंग केस 2026 (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai DRI की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का सोना-चांदी और 3.71 करोड़ नकदी जब्त

Mumbai DRI ने सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और नकदी बरामद की गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai DRI Gold Smuggling Racket Busted: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान एजेंसी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी तथा 3.71 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदनपुरा निवासी एम आई दामुदी (19), आई ए दामुदी (19), उनके पिता ए एस दामुदी (60) और कालबा देवी स्थित एक दुकानदार सी। लाल (32) के रूप में हुई है।

Mumbai DRI ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी

डीआरआई को सटीक जानकारी मिली थी कि एम आई दामुदी और आई ए दामुदी कालबादेवी की धनजी स्ट्रीट स्थित एक दुकान पर तस्करी के सोने की खेप पहुंचाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने निगरानी रखी और सोमवार को संदिग्धों को दुकान में प्रवेश करते समय रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि, वे विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना सी। लाल को बेचने आए थे।

सिंडिकेट की जांच जारी

जांच में यह बात सामने आई कि सी लाल ने 2 किलो सोने की एडवांस सप्लाई के लिए आरोपियों को 3 करोड़ रुपये दिए थे। बरामद नोटबुक से तस्करी के बड़े लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसका आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीआरआई अब इस सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं और विदेशी मुद्रा के स्रोतों की तलाश में जुटी है।

तलाशी में बरामद हुआ खजाना

  • लाल की दुकान की तलाशी लेने पर 5.50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना (3,540.27 ग्राम), 46.69 लाख रुपये की चांदी और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसके बाद मदनपुरा स्थित दामुदी के आवास पर छापेमारी की गई।
  • जहां से 3.31 करोड़ रुपये के नोटों के बंडल मिले। घर से नोट गिनने की मशीन। वजन करने वाली मशीन और सोने की छड़ें काटने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी