अमित साटम (सौ. X ) 
मुंबई

Mumbai में जनसांख्यिकीय बदलाव पर अमित साटम की चेतावनी, अवैध घुसपैठ का लगाया आरोप

Mumbai BJP अध्यक्ष अमित साटम ने शहर में कथित अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे सुनियोजित प्रक्रिया बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी सवाल खड़े किए हैं।

अपूर्वा नायक

Ameet Satam Statement On Rohingyas: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने बुधवार को शहर में "एक विशेष समुदाय की चुपचाप जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह ए क सुनियोजित प्रक्रिया है, जिसमें अवैध अतिक्रमण, घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति शामिल है। साटम ने इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे एक मंत्री ने मुंबई में कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया ?

शहर के बीच बनेंगे 'बोंडी'

  • मीडिया से बातचीत में साटम ने कहा, "जनसांख्यिकी ही भविष्य तय करती है। हम मुंबई का रंग बदलने नहीं देंगे और न ही मुंबई के 'मामदनीकरण' को स्वीकार करेंगे। सुरक्षित मुंबई ही विकसित मुंबई हो सकती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हाल ही में हुई गोलीबारी का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि यदि हालात पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं मुंबई के गिरगांव चौपाटी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी हो सकती है।
  • साटम ने आरोप लगाया कि मुंबई के कई हिस्सों में सार्वजनिक जमीनों पर व्यवस्थित ढंग से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए गए, जहां कथित तौर पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया गया। उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें आधार, पैन और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज दिलाकर मतदाता सूची में शामिल किया गया। साटम ने सांख्यिकीय बदलावों पर भी चिंता जताया।

INDIA Bloc Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी; 1:30 बजे मार्च की शुरुआत

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम